किशनगढ़ में जन्मी साध्वी डॉ हर्ष प्रभा का उदयपुर में देवलोकगमन

उदयपुर। उपाध्याय श्री पुष्कर मुनि व आचार्य श्री देवेंद्र मुनि की सुशिष्या व वर्तमान आचार्य शिवमुनिजी की आज्ञानुवर्तिनी साध्वी डॉ हर्ष प्रभा का आज संथारापूर्वक देवलोकगमन हो गया।
साध्वीजी गत 35 वर्षों से उदयपुर में ही तारक गुरु जैन ग्रंथालय परिसर में स्थिर वास थीं। उनके देवलोकगमन का समाचार सुनकर श्रद्घालु उनके दर्शन के लिए उमड़ पड़े।
श्री तारक गुरु जैन गंथालय के महामंत्री रमेश खोखावत व वरिष्ठ उपाध्यक्ष गणेशलाल गोखरू ने बताया कि साध्वीजी के पार्थिव देह की डोल यात्रा आज दोपहर 12.15 पर को निकलेगी। अंतिम संस्कार शास्त्री सर्कल तारक गुरु जैन ग्रंथालय से अशोक नगर मोक्षधाम पहुंचेगी जहां पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन होगा।
साध्वीजी का जन्म 17 मई 1954 को किशनगढ़ में पूनमचंद झामड़ के परिवार में हुआ था। उन्होंने 23 वर्ष की आयु में ही 2 फरवरी 1977 साध्वी प्रभावती से उदयपुर में जैन भागवती दीक्षा ग्रहण की थी। तत्पश्चात उन्होंने जैनागमों का अध्ययन एवं हिन्दी, संस्कृत व प्राकृत भाषा का ज्ञान प्राप्त किया।
साध्वी में महाराणा कुंभा कालीन श्वेताम्बर जैन साहित्य विषय पर पीएचडी की हिंदी साहित्य संस्थान, प्रयागराज से प्राप्त की थी। उन्होंने 48 वर्ष तक संयम धर्म का पालन किया।

Related Posts

गजपाल सिंह राठौड़ – SIR को लेकर कांग्रेस में हताशा और निराशा

उदयपुर (अमोलक न्यूज़ Andolan News)। एसआईआर को लेकर कांग्रेस झूठे ओर खोखले दावे कर झूठे नरेटिव का वातावरण बनाने की कोशिश कर रही है । देश में आठ बार एसआईआर…

राजस्थान में सातवीं की पढ़ाई छोड़ने वाले MLA ने 68 की उम्र में दिया MA का एक्जाम

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। राजस्थान के एक MLA ने 68 की उम्र में MA का एक्जाम दिया। स्थितियों के बीच सातवीं के बाद पढ़ाई नहीं कर पाए इन विधायक…

You Missed

राजस्थान में रिटायर्ड टीचर और पति डिजिटल अरेस्ट, 71 लाख ठगे

  • January 18, 2026
  • 15 views
राजस्थान में रिटायर्ड टीचर और पति डिजिटल अरेस्ट, 71 लाख ठगे

महावीर इंटरनेशनल दक्ष उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोह

  • January 18, 2026
  • 30 views
महावीर इंटरनेशनल दक्ष उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोह

गजपाल सिंह राठौड़ – SIR को लेकर कांग्रेस में हताशा और निराशा

  • January 18, 2026
  • 19 views
गजपाल सिंह राठौड़ – SIR को लेकर कांग्रेस में हताशा और निराशा

संथारा साधिका नानी बाई की डोलयात्रा में उमड़े हजारों श्रावक-श्राविकाएं

  • January 17, 2026
  • 391 views
संथारा साधिका नानी बाई की डोलयात्रा में उमड़े हजारों श्रावक-श्राविकाएं

डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, थायराइड व माइग्रेन के लिए नि:शुल्क शिविर

  • January 17, 2026
  • 67 views
डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, थायराइड व माइग्रेन के लिए नि:शुल्क शिविर

उज्जैन में बनेगा एकलिंगनाथजी का दिव्य और भव्य मंदिर, त्रिवेदी परिषद की पहल

  • January 17, 2026
  • 19 views
उज्जैन में बनेगा एकलिंगनाथजी का दिव्य और भव्य मंदिर, त्रिवेदी परिषद की पहल