डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ करेंगे 70 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर द्वारा शैक्षणिक, सहशैक्षणिक एवं खेलकूद के क्षेत्र में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को दिये जाने वाले सम्मानों के तहत् भामाशाह सम्मान, महाराणा राज सिंह सम्मान एवं महाराणा फतह सिंह सम्मान से 70 छात्र-छात्राओं को उनकी श्रेष्ठ उपलब्धियों के लिये सम्मानित किया जाएगा।

महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन के 42वें वार्षिक सम्मान समारोह के संयोजक डॉ. मयंक गुप्ता द्वारा सम्मानित किये जाने वाले छात्र-छात्राओं की सूची जारी करते हुए बताया कि चयनित छात्र-छात्राओं को आगामी 15 मार्च, 2026 रविवार को उदयपुर के सिटी पैलेस प्रांगण में सायं 4.30 बजे एक विशेष समारोह में फाउण्डेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ Dr Lakshyaraj Singh Mewar udaipur द्वारा सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक छात्र को 21 हजार की राशि, प्रशस्तिपत्र एवं पदक प्रदान किये जायेंगे।

उन्होंने बताया कि फाउण्डेशन द्वारा राजस्थान स्तर के स्नातक स्तरीय विद्यार्थियों को दिये जाने वाले अकादमिक भामाशाह सम्मान के तहत इस वर्ष 2024-2025 के 18 विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।

सन् 1983-84 में स्थापित ‘भामाशाह सम्मान’ भामाशाह की प्रेरणादायी स्वामी भक्ति को समर्पित है। महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन, उदयपुर की ओर से प्रतिवर्ष राजस्थान में स्थित विभिन्न विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों का स्नातक परीक्षा में सर्वोच्च अंकों के लिए भामाशाह सम्मान प्रदान किया जाता है।

वर्ष 2024-2025 की परीक्षाओं में उत्तीर्ण भामाशाह सम्मान हेतु विद्यार्थियों की सूची इस प्रकार है: –

कनक माहेश्वरी बी.ए. 82.73, पूनम डाँगी बी.एड. 87.00, हीना सुथार बी.ए.-बी.एड. 86.05, लक्षिता जैन बी.एससी.-बी.एड. 89.70, प्रांजल पगारिया बी.ए. एल.एल.बी. 88.90, तिष्या पालीवाल बी.एससी. 79.52, चारु पुरोहित बी.एससी. (योग) 82.46, अनिल सिंह शेखावत मत्स्य विज्ञान 80.00, समृद्धि माहेश्वरी बी.एससी. (कृषि) 86.79, खुशनुमा बी पिंजारा बी.सी.ए. 84.85, तनिशा जैन बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी 90.00, अंकित कुमावत बी.टेक. डेयरी टेक्नोलॉजी 81.50, राजवर्धन सिंह सारंगदेवोत कृषि अभियांत्रिकी 85.20, कोमल गुप्ता बी.टेक. 90.00, दीया मुन्दड़ा बी.फार्मा 88.90, आर्यन शर्मा बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर 95.60, डॉ. फिजा खानम् एम.बी.बी.एस. 79.64 एवं डॉ. चार्वी बंसल बी.डी.एस.81.30

डॉ. गुप्ता ने बताया कि सन् 1980-81 में स्थापित महाराणा राजसिंह सम्मान उदयपुर नगर परिषद् सीमा में अवस्थित महाविद्यालयों तथा उदयपुर स्थित विश्वविद्यालयों से सम्बद्ध महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को खेल-कूद, सांस्कृतिक-सहशैक्षणिक प्रवृत्तियों के लिये महाराणा राजसिंह सम्मान के तहत् इस वर्ष 2024-2025 के लिए 21 विद्यार्थियों को प्रदान किये जायेंगे, जिनकी सूची इस प्रकार है: जूडो के लिए गंगा थापा एवं ज़ोया खाँन, किक बॉक्सिंग के लिए विनय राजसिंह सारंगदेवोत, धनसिंह बघेल, दिविज सोलंकी, भावेश चौधरी, बॉक्सिंग में प्रांजल मेनारिया, क्रिकेट में भगवती गमेती और नई दिल्ली में वार्षिक राष्ट्रीय कैडेट कोर गणतंत्र दिवस शिविर में एनसीसी निदेशालय का प्रतिनिधित्व करने के लिए अनिंदिता शाक्य, दिव्यांशी सिसोदिया, प्रियांश शर्मा, भूमि सोनी, भार्गवी पालीवाल, दृष्टि गौड़, युवराज सिंह चुण्डावत, अविषी पालीवाल, कंवरपाल सिंह चौहान, हृदयांश प्रताप सिंह राठौड़, शेर सिंह एवं लक्षराज सिंह राठौड़ तथा स्काउट एंड गाइड के लिए रोवर विशाल गुप्ता।

डॉ. गुप्ता ने बताया कि वर्ष 1980-81 में स्थापित महाराणा फतह सिंह सम्मान महाराणा मेवाड़ फाउण्डेशन द्वारा शैक्षणिक, सह-शैक्षणिक एवं खेलकूद के क्षेत्र में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को दिये जाने वाले महाराणा फतह सिंह सम्मान के तहत इस वर्ष 2024-2025 के 31 विद्यार्थियों को श्रेष्ठ उपलब्धियों के लिये सम्मानित किया जाएगा। जिनकी सूची इस प्रकार हैः-

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा के लिये: विज्ञान संकाय में मयंक गुप्ता 97.20 प्रतिशत एवं मेहुल राजपाल 96.40 प्रतिशत, वाणिज्य संकाय में जय आसवानी 99.20 एवं मुस्कान बाँगड़ 99 प्रतिशत कला संकाय में जाह्नवी शर्मा 99.20 एवं स्वास्तिका शर्मा 98.80 प्रतिशत, माध्यमिक परीक्षा में दिव्यांश व्यास 98.80 एवं मौलिक पगारिया 98.60 माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान 12वीं की परीक्षा के लिये: विज्ञान संकाय में अदिति जैन 98.40 एवं दिव्यांश नागदा 95.80, वाणिज्य संकाय में जाह्नवी सेवक 95.60 एवं भूमिका राजपूत 95, कला संकाय में मिताशी कुमावत 97.20, शिफा फरज़ाना 97 एवं भक्ति राजानी 97 प्रतिशत, कृषि में महेन्द्र सिंह बल्ला 94.80 प्रतिशत, माध्यमिक परीक्षा में खुशी वैष्णव 97.33 एवं वर्षा जांगिड़ 97.33

खेलकूद तथा सहशैक्षिक एवं शैक्षणेत्तर गतिविधियों के लिये: बॉक्सिंग में जिज्ञासा पटेल, विभूति मोड, प्रिय वर्धन सिंह तंवर एवं दक्ष राज सिंह, तैराकी में युग चेलानी एवं सिरजन सिंह देओल कायाकिंग एवं कैनोइंग में मनस्वी सुखववाल, मानस सुखववाल एवं सक्षम कुमावत, एनसीसी में यशस्वी सांखला एवं भव्या सिंह भदौरिया, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में फातिमा कांकरोलीवाला तथा नाटक एवं लेखन हेतु रुद्राक्ष माथुर को सम्मानित किये जायेंगे।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 118 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 65 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 47 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 39 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 85 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 252 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व