एमपीयूएटी के कुलपति डॉ. अजीत कुमार कर्नाट को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षाविद् सम्मान

उदयपुर। गीता विश्वविद्यालय, पानीपत (हरियाणा) में प्लान्टिका, पादप विज्ञान अनुसंधानकर्ता संघ, देहरादून द्वारा आयोजित छठी पादप विज्ञान शोधकर्ताओं की बैठक में महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, उदयपुर के कुलपति डॉ. अजीत कुमार कर्नाटक को ‘डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन शिक्षाविद् सम्मान प्रदान किया गया।
डॉ. कर्नाटक को यह सम्मान शिक्षण और अनुसन्धान को बढ़ावा देने में उनके कर्मनिष्ठ प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। डॉ कर्नाटक ने एक शिक्षाविद् के रूप में आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, अयोध्या (उत्तर प्रदेश) से अपनी जीवन-यात्रा आरम्भ कर जी. बी. पन्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पन्तनगर में लम्बे समय तक अध्यापन, शोध और प्रसार कार्य किया। पन्तनगर विश्वविद्यालय में इन्होंने अनेक पदों पर रहते हुए प्रशासनिक एवं छात्र कल्याण कार्यों का निर्वहन किया।
अक्टूबर 2022 में एमपीयूएटी के कुलपति का कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व डॉ. कर्नाटक ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्तराखंड उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, भरसार (उत्तराखंड) तथा देहरादून विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में कार्य किया है। आप के निर्देशन में एमपीयूएटी प्रदेश के समस्त विश्वविद्यालयों में अपना प्रथम स्थान बनाए हुए है। विश्वविद्यालय ने आप के कार्यकाल में दोहरी उपाधि और उच्च डिग्री अनुसंधान के लिए वेस्टर्न सिडनी विश्वविद्यालय, ऑस्ट्रेलिया से अनुबन्ध के साथ साथ सेंट्रल लूजॉन स्टेट यूनिवर्सिटी, फिलिपींस जैसी ख्यातिनाम संस्थाओं सहित 19 अकादमिक व व्यावसायिक संस्थानो के साथ द्विपक्षीय समझोते ज्ञापित कर एमपीयूएटी में शिक्षण व शोध को नई दिशा प्रदान की है।
इसी काल में एमपीयूएटी को 13 तकनीक व डिजाइन विकसित करने हेतु पेटेंट भी प्राप्त हुए हैं। यहां के शोध परिणाम अब तक के उच्चतम 71 स्कोपस एच-इंडेक्स और 85 गूगल स्कॉलर एच-इंडेक्स के साथ सुस्पष्ट हैं।
गीता विश्वविद्यालय, सोनीपत में आयोजित सम्मान समारोह में वहाॅं के कुलाधिपति श्री एस. पी. बंसल, प्रो-चांसलर श्री अंकुश बंसल व प्रो. गुलशन चैहान, प्लान्टिका के अध्यक्ष डॉ. अनूप बदोनी सहित 350 के अधिक राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक, प्रसार अधिकारी, उद्यमी एवं उद्योगकर्मी उपस्थित थे। एमपीयूएटी के प्राध्यापकों ने अपने कुलपति डॉ. अजीत कुमार कर्नाटक को बधाई देते हुए इनके संरक्षण में हो रही प्रगति पर हर्ष व्यक्त किया है।

Related Posts

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पिम्स अस्पताल उमरडा द्वारा बुधवार को 185 सैन्य अस्पताल उदयपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन गया । सेना के लिए विशेष रक्तदान शिविर में देश के…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 374 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 271 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 205 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 186 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 264 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 454 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व