प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विकसित भारत का संकल्प हो रहा साकारः सांसद अर्जुन मीणा

उदयपुर । सांसद अर्जुन मीणा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना देखा है और उन्हीं के मजबूत इरादों से सपना साकार भी हो रहा है। केंद्र की भाजपा सरकार ने पिछले 10 सालों में देश को हर क्षेत्र में अग्रणी बनाया है। देश की लाइफ लाइन कहे जाने वाले रेलवे का आधुनिकीकरण किया।
सांसद मीणा मंगलवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में रेलवे परियोजना के वर्चुअली लोकार्पण-शिलान्यास समारोह के क्रम में उदयपुर सिटी स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री की उपस्थिति में आयोजित समारोह से देश भर के करीब 700 जिलों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल जनप्रतिनिधि एवं आमजन भी वर्चुअली शामिल हुए।

वर्चुअल समारोह में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश भर में 85 हजार करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। साथ ही 10 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। वहीं देश भर के विभिन्न स्टेशनों पर प्रधानमंत्री वन स्टेशन वन प्रोडक्ट योजना के तहत स्टॉल्स का भी लोर्कापण किया। इसी कड़ी में उदयपुर सिटी रेलवे स्टेशन तथा राणा प्रतापनगर स्टेशन पर भी एक-एक हैण्डीक्राफ्ट स्टॉल्स का लोकार्पण हुआ।


उदयपुर स्टेशन पर आयोजित समारोह में सांसद सहित समाजसेवी मन्नालाल रावत, रविन्द्र श्रीमाली, मंडल स्तरीय रेलवे सलाहकार समिति सदस्य जयेश चंपावत, जोन स्तरीय सलाहकार समिति सदस्य हेमन्त जैन, समाजसेवी शैलेंद्र चौहान, पुष्पेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह शक्तावत, पवन तलेसरा आदि भी बतौर अतिथि शामिल हुए। प्रारंभ में अतिरिक्त रेल मंडल प्रबंधक बलदेवराम, असिस्टेंट मैकेनिकल इंजीनियर अभिषेक प्रतिहार, स्टेशन अधीक्षक सावरलाल मीणा, स्टेशन मास्टर शरद पुरोहित आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।
समारोह के अंत में स्टेशन मास्टर शरद पुरोहित ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय संपत्तियों की सुरक्षा का आह्वान किया। उन्होंने सभी को रेलवे की संपत्ति के संरक्षण की शपथ भी दिलाई।

Related Posts

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पिम्स अस्पताल उमरडा द्वारा बुधवार को 185 सैन्य अस्पताल उदयपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन गया । सेना के लिए विशेष रक्तदान शिविर में देश के…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 297 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 189 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 152 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 136 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 185 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 378 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व