द्रौपदी मुर्मू भारत की राष्ट्रपति चुनी, देश में दीपावली सा जश्न

नई दिल्ली। Presidential Poll Result भारत में गुरुवार को दीपावली की तरह जश्न का माहौल था। मौका था द्रौपदी मुर्मू के देश की 15वीं राष्ट्रपति निर्वाचित होने का। देश को दूसरी और पहली आदिवासी महिला के Droupadi Murmu elected President राष्ट्रपति बनने के बाद मुर्मू के गांव से लेकर दिल्ली तक आतिशबाजी व मिठाइयों का दौर चल रहा था।
मुर्मू को जीत के लिए जरूरी 5 लाख 43 हजार 261 वोट तीसरे राउंड में ही मिल गए। तीसरे राउंड में मुर्मू को 5 लाख 77 हजार 777 वोट मिले। यशवंत सिन्हा 2 लाख 61 हजार 62 वोट ही जुटा सके। द्रौपदी ने विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को तीसरे राउंड की गिनती में ही हरा दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने मुर्मू के घर जाकर उन्हें बधाई दी। मोदी ने मुर्मू को बधाई देते हुए कहा- भारत ने इतिहास लिखा है। जब देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, पूर्वी भारत के सुदूर हिस्से में पैदा हुई एक आदिवासी समुदाय की बेटी को राष्ट्रपति चुना गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने भी मुर्मू को बधाई दी। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई दी है। देश भर में भाजपा ने कार्यक्रमों का आयोजन किया। राजस्थान के आदिवासी अंचल में भी कई कार्यक्रम हुए तो कई आयोजन शुक्रवार को होंगे।

नीचे देखे जश्न की तस्वीरें…..

Related Posts

ऑस्ट्रेलिया से भारत हारा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी, जसप्रीत बुमराह रहे बेस्ट बॉलर

सिडनी। सिडनी टेस्ट में टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 विकेट से हार गई है। इंडिया टीम को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 3-1 की हार झेलनी पड़ी है। ऑस्ट्रेलिया ने भारत…

उदयपुर की भंवरासिया घाटी पर माहौल गर्माया, वाहनों पर पथराव

उदयपुर। उदयपुर—चित्तौड़गढ़ नेशनल हाइवे पर अडिंदा पाश्र्वनाथ जाने वाले रास्ते पर भंवरासिया घाटी पर एक विशेष समुदाय के ड्राइवर की ओर से बुधवार रात को दो जनों से मारपीट के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रजापति समाज की कुलदेवी श्रीयादे देवी की जन्म जंयती पर निकली विशाल शोभायात्रा

  • January 31, 2025
  • 7 views
प्रजापति समाज की कुलदेवी श्रीयादे देवी की जन्म जंयती पर निकली विशाल शोभायात्रा

कचरू लाल चौधरी -इनकम टैक्स स्लैब में परिवर्तन कर मध्यम वर्ग को राहत दे मोदी सरकार

  • January 31, 2025
  • 7 views
कचरू लाल चौधरी -इनकम टैक्स स्लैब में परिवर्तन कर मध्यम वर्ग को राहत दे मोदी सरकार

भीलवाड़ा की प्रशस्ति भंडारी को पीएचडी की उपाधि

  • January 31, 2025
  • 17 views
भीलवाड़ा की प्रशस्ति भंडारी को पीएचडी की उपाधि

उदयपुर में डा. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने सिटी पैलेस पहुंचे शहरवासी

  • January 28, 2025
  • 10 views
उदयपुर में डा. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने सिटी पैलेस पहुंचे शहरवासी

उदयपुर के तक्ष जैन ने बनाया विश्व कीर्तिमान, पिता आगरा एयरफोर्स में

  • January 23, 2025
  • 20 views
उदयपुर के तक्ष जैन ने बनाया विश्व कीर्तिमान, पिता आगरा एयरफोर्स में

भारत में अगले एक वर्ष में एसीपीआई लाएगा मरीन कम्पोस्टिंग तकनीक

  • January 23, 2025
  • 14 views
भारत में अगले एक वर्ष में एसीपीआई लाएगा मरीन कम्पोस्टिंग तकनीक