राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु 3 जनवरी को उदयपुर में

उदयपुर। भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु मंगलवार 3 जनवरी की अपराह्न 3.25 बजे वायुयान से उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगीं।

वे यहां कुछ देर रूक कर हवाई मार्ग से आबू रोड मानपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगीं। जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा ने महामहिम राष्ट्रपति की प्रस्तावित यात्रा के मद्देनजर एक आदेश जारी कर कानून, सुरक्षा, कारकेड, यातायात, प्रोटोकॉल, समन्वय एवं अन्य आदि व्यवस्थाओं के लिए विभिन्न अधिकारियों को अलग-अलग दायित्व सौंपे हैं।
इधर, जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट प्रभा गौतम ने एक आदेश जारी कर इस यात्रा के दौरान कानून व शांति व्यवस्था को देखते हुए वल्लभनगर उपखंड अधिकारी गोविंद सिंह को कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।

राष्ट्रपति मुर्मु राजभवन में संविधान उद्यान का लोकार्पण करेंगी

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु राजभवन में नवनिर्मित संविधान उद्यान एवं इससे जुड़े सौंदर्यीकरण कार्यों का 3 जनवरी, मंगलवार को लोकार्पण करेंगी। राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु राजभवन में कथौड़ी एवं सहरिया आदिवासी समूहों के साथ संवाद भी करेंगी। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु मंगलवार प्रातः 11.20 बजे यहां स्थापित मयूर स्तम्भ, फ्लैग पोस्ट, गांधी प्रतिमा एवं महाराणा प्रताप की अपने घोड़े चेतक के साथ विश्रान्ति मुद्रा में स्थापित प्रतिमा का अवलोकन करेंगी। इसके पश्चात वे संविधान पार्क का लोकार्पण एवं अवलोकन करेंगी। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री श्री शांति धारीवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन शिरकत करेंगे। राज्यपाल श्री कलराज मिश्र की अभिनव पहल पर राजस्थान देश का पहला ऎसा राज्य बन गया है जहां आमजन में संवैधानिक जागरुकता लाने के लिए राजभवन में संविधान उद्यान स्थापित किया गया है। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल श्री कलराज मिश्र, मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने 26 जनवरी 2022 को राजभवन में संविधान उद्यान का शिलान्यास किया था। आगंतुकों से कोविड-19 प्रोटोकॉल की पालना करने और फेस मास्क लगाकर कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अनुरोध किया गया है।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 88 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 29 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 71 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व