पांच हजार लीटर से ज्यादा वाश व भट्टियां नष्ट, चार मामले दर्ज

उदयपुर। आबकारी विभाग के विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत रविवार को मेहरों का गुढ़ा, काला मगरा पहाड़ी क्षेत्र में हजारों लीटर वाश एवं भट्टियां नष्ट की गईं। अवैध महुआ शराब जब्त करते हुए चार मामले दर्ज किए गए।
सहायक आबकारी अधिकारी श्री अजय जैन ने बताया कि आबकारी निरोधक दल के सहायक आबकारी अधिकारी जितेंद्र पाल सिंह सोढ़ा के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान अवैध शराब बनाने के मकसद से कुल 106 प्लास्टिक ड्रमों रखी करीब 5300 लीटर महुआ वॉश, कुल 69 बोतल अवैध महुआ शराब, एक चालू भट्टी बरामद किए गए। मौके से गणेश लाल पुत्र लोगर गमेती निवासी मेहरों का गुड़ा के कब्जे से 24 बोतल अवैध महुआ शराब, कालू लाल पुत्र श्री नाथू गमेती निवासी मेहरों का गुड़ा के कब्जेशुदा 23 बोतल अवैध महुआ शराब, बाबूलाल पुत्र डाली बाई के कब्जेशुदा 13 बोतल अवैध महुआ शराब तथा छगन पुत्र पन्नालाल गमेती निवासी मेहरों का गुडा के कब्जे शुदा एक चालू भट्टी व 9 बोतल अवैध तैयार महुआ शराब बरामद की गई।

इन सभी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत आबकारी थाना गिरवा में प्रकरण दर्ज किए गए हैं। मौके पर अवैध शराब बनाने के मकसद से बनाई तीन अन्य भट्टीयों को भी नष्ट किया गया। उक्त कार्रवाई में गिरवा आबकारी थाने के प्रहराधिकारी नाथू सिंह कानावत के साथ इपीएफ जाब्ता सम्मिलित रहा।

Related Posts

राजस्थान से स्पाइसजेट ने दिल्ली-मुंबई रूट पर टेम्परेरी नई फ्लाइट्स का शेड्यूल

जयपुर, उदयपुर। उदयपुर से स्पाइसजेट ने दिसंबर के तीसरे हफ्ते में 5 एक्स्ट्रा फ्लाइट्स चलाने की घोषणा की है। एयरलाइन ने 17 से 22 दिसंबर के बीच दिल्ली और मुंबई…

आचार्य महाश्रमण कल श्रीनाथजी नगरी नाथद्वारा में करेंगे पदार्पण, आज का प्रवास ओडन में

उदयपुर, राजसमंद । तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशम अधिशास्ता आचार्य महाश्रमण Acharya Mahashraman अपनी धवल वाहिनी के साथ त्याग, शौर्य, और बलिदान की वीर वसुंधरा मेवाड़ में अहिंसा यात्रा के माध्यम…

You Missed

राजस्थान से स्पाइसजेट ने दिल्ली-मुंबई रूट पर टेम्परेरी नई फ्लाइट्स का शेड्यूल

  • November 29, 2025
  • 3 views
राजस्थान से स्पाइसजेट ने दिल्ली-मुंबई रूट पर टेम्परेरी नई फ्लाइट्स का शेड्यूल

आचार्य महाश्रमण कल श्रीनाथजी नगरी नाथद्वारा में करेंगे पदार्पण, आज का प्रवास ओडन में

  • November 28, 2025
  • 7 views
आचार्य महाश्रमण कल श्रीनाथजी नगरी नाथद्वारा में करेंगे पदार्पण, आज का प्रवास ओडन में

प्रो. शूरवीर सिंह भाणावत बने यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स बोर्ड उदयपुर के चेयरमैन

  • November 28, 2025
  • 8 views
प्रो. शूरवीर सिंह भाणावत बने यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स बोर्ड उदयपुर के चेयरमैन

पिम्स में 250 नव आगन्तुक एम.बी.बी.एस. विद्यार्थियों का स्वागत एवं वाइट कोट सेरेमनी

  • November 28, 2025
  • 6 views
पिम्स में 250 नव आगन्तुक एम.बी.बी.एस. विद्यार्थियों का स्वागत एवं वाइट कोट सेरेमनी

उदयपुर की डॉ अलका मूंदड़ा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत

  • November 28, 2025
  • 4 views
उदयपुर की डॉ अलका मूंदड़ा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत

विप्रा मेहता वियतनाम में मिस कॉस्मो इंटरनेशनल में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

  • November 28, 2025
  • 8 views
विप्रा मेहता वियतनाम में मिस कॉस्मो इंटरनेशनल में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व