नकली शराब बनाने की फेक्ट्री का भंडाफोड़

उदयपुर। आबकारी आयुक्त के मार्गदर्शन में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत अतिरिक्त आबकारी आयुक्त श्वेता फगेडिया  एवं आबकारी अधिकारी, आबकारी निरोधक दल जोन उदयपुर विजय जोशी के निर्देशन में विभाग ने बड़ी सफलता हासिल की। डिकॉय ऑपरेशन के दौरान इनोवा कार से नकली शराब बरामद कर इसे बनाने वाली अवैध फेक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया है।
सहायक आबकारी अधिकारी श्री अजय जैन के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में एक इन्नोवा कार से राजस्थान में बिक्री योग्य शराब के साथ नकली मैक्डावेल व्हिस्की से भरे 7 कार्टन बरामद किए गए। कार में 10 पेटी टेट्रा पैक, व 06 पेटी बियर भी मिली। मौके से दो अभियुक्त बलवंत सिंह पुत्र सोहन सिंह जाति राजपूत निवासी लुणदा पुलिस थाना कानोड़  व सुख लाल पुत्र श्री गोवर्धन लाल डांगी निवासी दरौली  पुलिस थाना डबोक को गिरफ्तार किया गया।


जैन ने बताया कि  नकली शराब के संबंध में पूछताछ कर रात्रि में आबकारी निरोधक दल की टीम ने आबकारी थाना मावली क्षेत्र के नाहर मगरा के कुण्डाल में नारायण पुत्र श्री केवल राम  डांगी निवासी भमरासिया के कब्जे शुदा खेत पर दबिश दी। खेत पर बने कमरों  से अवैध स्प्रिट से अवैध नकली अंग्रेजी  शराब बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई। कमरों में  शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाली 7 ड्रमों में भरी करीब 350 लीटर स्प्रिट , करीब 450 लीटर तैयार शराब, 38 पेटी अवैध नकली अंग्रेजी शराब मैकडॉवेल व्हिस्की,इंपिरियल ब्लू व्हिस्की  व रॉयल स्टैग व्हिस्की के नकली लेबल व ढक्कन बरामद हुई। इसके अतिरिक्त शराब बनाने व पैकिंग में प्रयुक्त होने वाली तमाम सामग्री जैसे 10000 खाली पव्वे, 300 खाली गत्ता कार्टून,पव्वों पर आगे व पीछे लगने वाले  लगने वाले करीब 4000 लेबल,4500 ढक्कन, 2100 सील कैप, हाइड्रोमीटर, थर्मामीटर, कैरेमल कलर, टैप रोल इत्यादि बरामद हुए। अभियुक्त नारायण डांगी मौके पर मौजूद नहीं होने से फरार है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।  उक्त बरामदा स्प्रिट एवं शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाली सामग्री के संबंध में अनुसंधान जारी है। उक्त कार्रवाई में सहायक आबकारी अधिकारी अजय जैन के साथ श्री शंभू सिंह आबकारी निरीक्षक वृत्त गिरवा, श्री रेवंत सिंह प्रहराधिकारी आबकारी थाना गिरवा के साथ आबकारी थाना गिरवा व उदयपुर शहर का जाब्ता सम्मिलित रहा।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 297 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 189 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 152 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 136 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 185 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 378 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व