कोर्ट मैरिज से नाराज महिला के अपहरण की फिराक में हरियाणा के पांच को पकड़ा

उदयपुर। उदयपुर शहर के प्रताप नगर थाना क्षेत्र मे किराये पर निवासरत महिला की कोर्ट मैरिज से नाराज होकर महिला के अपहरण करने की फिराक मे घूम रहे 5 व्यक्तियो को उदयपुर पुलिस ने गिरफतार किया गया है।

उदयपुर UDAIPUR के जिला पुलिस अधीक्षक SP योगेश गोयल IPS YOGESH GOYAL ने बताया कि एसपी ने बताया कि होटल/रिसोर्ट मे रुकने वाले संदिग्ध अपराधियो की चैकिग एवं कार्यवाही को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत ये लोग पकड़ में आए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर उमेश ओझा उदयपुर एंव वृताधिकारी वृत नगर पूर्व छगन राजपुरोहित के सुपरविजन मे थानाधिकारी प्रतापनगर भरत योगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना प्रतापनगर द्वारा थाना सर्कल मे स्थित होटल/रिसोर्ट को चैक किए जा रहे थे।

इसी क्रम में कांस्टबेल राकेश नेहरा को सूचना मिली की 5 लडके टेम्पो स्टैण्ड वाली गली गणेश नगर पायडा मे किसी महिला का अपहरण करने की फिराक मे घूम रहे है जिस पर थाना प्रतापनगर के जाब्ते द्वारा उक्त पांचो व्यक्तियो को गिरफतार कर एक क्रेटा कार एवं एक बलेनो कार जब्त की गईं।

एसपी ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में सजिद खान उस्मान खान 33 साल निवासी बिजोपुर थाना सेकटर 58 फरीदाबाद हरियाणा HARYANA, राशिद अली पिता अख्तर हुसैन 31 साल निवासी खेडला थाना नुॅह जिला नुॅह हरियाणा, आवेश खान पिता सहाबुदीन 33 साल निवासी भाजलका 63 तावडु जिला नुॅह हरियाणा, अल्ताफ पिता सहाबुदीन खान 33 साल निवासी भाजलका 63 तावडु जिला नुॅह हरियाणा और आकिब हुसैन पिता सपात खान 34 साल निवासी शिकरावा थाना पिनग्वा जिला नुॅह हरियाणा को पकड़ा।

थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि सूचना मिलते ही तत्परता दिखाते हुये महिला का अपहरण करने की फिराक घुम रहे 05 व्यक्तियो को घटना घटित होने से पूर्व गिरफतार किया गया। टीम में भरत योगी थानाधिकारी, देवेन्द्र सिह हैड कानि, राकेश नेहरा कानि ( विशेष भूमिका ), श्यामलाल कानि, सोहन शर्मा कानि, अरविन्द योगी कानि और हरिसिंह कानि शामिल थे।

एसपी ने कहा कि सभी होटल एवं रिसोर्ट एवं गेस्ट हाउस मालिक उनके वहां रुकने वाले किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना नजदीकी पुलिस थाना को दें।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 361 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 263 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 199 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 180 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 252 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 446 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व