एफएमजीई का परिणाम घोषित, उदयपुर के कई विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) द्वारा फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (एफएमजीई) दिसंबर 2025 सत्र का परिणाम घोषित कर दिया गया है। यह परीक्षा 17 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी।
एजुकेशन काउंसलर विकास छाजेड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सत्र में कुल 43,933 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, जिनमें से 10,264 अभ्यर्थी सफल रहे, जबकि 32,604 परीक्षार्थी असफल रहे। वहीं चार परीक्षार्थियों के दस्तावेज सत्यापन लंबित होने के कारण उनका परिणाम रोक दिया गया है। इसके अतिरिक्त 1,061 छात्र परीक्षा में अनुपस्थित रहे। परीक्षार्थियों के स्कोर कार्ड 6 फरवरी से आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
इस सत्र में कुल परिणाम 23.37 प्रतिशत रहा, जबकि जून 2025 की परीक्षा में यह प्रतिशत 18.61 रहा था, जिससे इस बार परिणाम में सुधार देखने को मिला है।
उल्लेखनीय है कि एफएमजीई परीक्षा कुल 300 अंकों की होती है, जिसमें उत्तीर्ण होने के लिए न्यूनतम 150 अंक प्राप्त करना अनिवार्य होता है। एफएमजीई परीक्षा के माध्यम से विदेश से मेडिकल की पढ़ाई कर चुके विद्यार्थियों को भारत में डॉक्टर के रूप में कार्य करने की पात्रता प्राप्त होती है। परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात अभ्यर्थियों को भारत में इंटर्नशिप भी करनी होती है।

विकास छाजेड़ ने बताया कि उदयपुर से भी कई विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। इनमें शुभम पाटीदार, हिरांशी शाह, यशवर्धन गौर, ऋषि बाहेती, गोल्डन सिंह पंवार, सेजल बडीवाल, विवेक प्रजापत, रुद्राक्ष आचार्य सहित और भी अन्य विद्यार्थियों ने अच्छे अंकों से परीक्षा उत्तीर्ण की। विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों एवं मेंटर डॉ. प्रियांश जैन को दिया।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 305 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 196 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 156 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 141 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 193 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 383 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व