किसान का बेटा साहिल जिंक फुटबॉल अकादमी से भारत की अंडर-16 नेशनल टीम में

उदयपुर। हिंदुस्तान जिंक के जिंक फुटबॉल अकादमी के 15 साल के गोलकीपर साहिल पूनिया को भारत की अंडर-16 नेशनल कैंप के लिए चुना गया है। भारतीय टीम इन दिनों श्रीलंका में होने वाली सैफ अंडर-16 चैम्पियनशिप की तैयारी में जुटी है। जिंक फुटबॉल अकादमी की टीम ने बीते सप्ताह गोवा का दौरा किया था, जहां उसने भारत की यू-16 नेशनल टीम, डेम्पो स्पोट्र्स क्लब (यू-18) और टीम सुपर 30 के साथ दोस्ताना मैच खेले थे। जिंक फुटबॉल अकादमी की टीम ने इनमें से दो मैच जीते थे लेकिन वह नेशनल टीम के खिलाफ बहुत कम अंतर से हार गई थी। हरियाणा के हिसार के लाडवा गांव में जन्मे साहिल पूनिया ने इस टूर पर बेहतरीन प्रदर्शन किया था और यहीं से वह चयनकर्ताओं के ध्यान में आए।
फाइनल मैच में मौजूद राष्ट्रीय चयनकर्ता (स्काउट्स) हिंदुस्तान जिंक की इस टीम के प्रदर्शन से अभिभूत दिख रहे थे। इसके बाद पूनिया का तत्काल शिविर के लिए चयन हो गया, जबकि अकादमी के कुछ और खिलाडिय़ों को आने वाले दिनों में कैम्प के लिए बुलाए जाने की उम्मीद है। साहिल के पिता पेशे से किसान हैं और अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य हैं। अपने बेटे को देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलने की खबर सुनकर उनकी खुशी सातवें आसमान पर है। साहिल पूनिया ने अपने चयन पर उल्लास व्यक्त करते हुए कहा कि सबसे पहले, मैं अपने माता-पिता को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने मुझे हमेशा अपने सपनों का पीछा करने का मौका और प्रेरणा दी। इसके बाद मैं 2018 अकादमी में मेरे चयन के बाद से मुझे अच्छी तरह से तैयार करने के लिए उदयपुर में हमारी अकादमी के सभी कोचों और कर्मचारियों को भी धन्यवाद देना चाहता हूं। मुझे अपने सपनों को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करने के लिए हिंदुस्तान जिंक का विशेष धन्यवाद।
जिंक फुटबॉल राजस्थान में फुटबॉल क्रांति की शुरुआत करने के लिए वेदांता हिंदुस्तान जिंक ग्रुप की एक पहल है। यह जावर में प्रौद्योगिकी और डेटा विश्लेषण के साथ अपनी तरह का एक अनूठा जमीनी विकास कार्यक्रम (ग्रासरूट प्रोग्राम) है। यह कार्यक्रम बड़ी सफलता से सामाजिक और सामुदायिक विकास के लिए एक उपकरण के रूप में फुटबॉल का उपयोग कर रहा है और यह सुनिश्चित कर रहा है कि युवा लडक़ों और लड़कियों के पास फुटबॉल के माध्यम से खुद को व्यक्त करने का एक सफल मंच हो।

Related Posts

विनस प्रीमियर लीग में रॉयल्स क्लब रहा विजेता

उदयपुर (अमोलक न्यूज़ Andolan News)। विशानागर नवयुवक समिति द्वारा आयोजित विनस प्रीमियर लीग का फाइनल बड़े उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।लीग में कुल 9 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला…

उदयपुर की तीन बेटियों ने हासिल किया कराटे में ब्लैक बेल्ट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। विगत वर्ष 23 नवंबर को आयोजित हुई कराटे ब्लैक बेल्ट ग्रेडिंग में एक्सट्रीम मार्शल आर्ट्स के तीन बालिकाओं ने सफलता हासिल की।एक्सट्रीम मार्शल आर्ट्स राजस्थान…

You Missed

महानरेगा में जो भ्रष्टाचार था वह वीबी जी रामजी से खत्म होगा : सांसद मन्नालाल रावत

  • January 23, 2026
  • 6 views
महानरेगा में जो भ्रष्टाचार था वह वीबी जी रामजी से खत्म होगा : सांसद मन्नालाल रावत

मुमुक्षु शीतल जैन का अभिनंदन, 22 फरवरी को उदयपुर के कमोल में दीक्षा महोत्सव

  • January 22, 2026
  • 89 views
मुमुक्षु शीतल जैन का अभिनंदन, 22 फरवरी को उदयपुर के कमोल में दीक्षा महोत्सव

गणतंत्र गौरव सांस्कृतिक संध्या की रिहर्सल की, इस बार MGGS पहाड़ा आयोजक

  • January 22, 2026
  • 42 views
गणतंत्र गौरव सांस्कृतिक संध्या की रिहर्सल की, इस बार MGGS पहाड़ा आयोजक

उदयपुर से चार साइकिल यात्री निकले कैंची धाम नैनीताल, जानिए इनका मकसद

  • January 22, 2026
  • 14 views
उदयपुर से चार साइकिल यात्री निकले कैंची धाम नैनीताल, जानिए इनका मकसद

महावीर युवा मंच संस्थान महिला प्रकोष्ठ की देशभक्ति गीत गायन प्रतियोगिता सम्पन्न

  • January 21, 2026
  • 100 views
महावीर युवा मंच संस्थान महिला प्रकोष्ठ की देशभक्ति गीत गायन प्रतियोगिता सम्पन्न

रोटरी क्लब उदय उदयपुर में साक्षी डोडेजा अध्यक्ष, एश्वर्यासिंह सचिव बनीं

  • January 21, 2026
  • 50 views
रोटरी क्लब उदय उदयपुर में साक्षी डोडेजा अध्यक्ष, एश्वर्यासिंह सचिव बनीं