नहीं रही ‘जीजी’ सूर्यकांता व्यास, जोधपुर में आज निधन

जोधपुर। सुरसागर से पूर्व विधायक सूर्यकांता व्यास का आज सुबह निधन हो गया। 87 साल की सूर्यकांता व्यास लंबे समय से बीमार चल रही थीं।
बेटे शिवकुमार व्यास के अनुसार आज सुबह 7 बजे तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एमजीएच हॉस्पिटल जोधपुर ले जाया गया था और उस दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया था। वे भाजपा से चुनाव लड़ती आई है।
उनके निधन की सूचना पर राजनेताओं ने शोक जताया। बता दें कि भाजपा ही नहीं कांग्रेस के नेताओं से भी उनके रिश्ते अच्छे थे।


सूर्यकांता व्यास (जीजी) ने 1990 में जोधपुर (पुराना शहर) निर्वाचन क्षेत्र से पहली बार चुनाव लड़ा था। उन्होंने 1990, 1993 और 2003 के विधानसभा चुनाव में बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। 2008 में सूरसागर विधानसभा क्षेत्र से भी चुनाव लड़ा और विजयी हुईं। 2023 नवंबर में भाजपा ने उनको टिकट नहीं दिया था।


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि सूरसागर विधानसभा से पूर्व विधायक, भाजपा परिवार की वरिष्ठ सदस्या, श्रीमती सूर्यकान्ता व्यास ‘जीजी’ के निधन का दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। कुछ दिन पूर्व ही उनसे भेंट हुई थी जहां उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त करने का सुअवसर प्राप्त हुआ। मेरे प्रति उनका अपार स्नेह और वात्सल्य सदैव बना रहा। उनका स्वर्गवास भारतीय जनता पार्टी परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शर्मा ने लिखा कि मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं।

केंद्रीय मंत्री गजेंद सिंह शेखावत ने लिखा कि हमारी वरिष्ठ नेता श्रद्धेय श्रीमती सूर्यकांता व्यास जी का देहावसान जोधपुर क्षेत्र के सामाजिक-राजनीतिक जीवन की अपूरणीय क्षति है। “जीजी” छह बार क्षेत्र से विधायक रहीं। उनकी लोकप्रियता और वरिष्ठता का सभी सम्मान करते थे। इस लोकसभा निर्वाचन के पूर्व मुझे उनका आशीर्वाद मिला था। उनसे हुई भेंट स्मृति पटल पर अंकित है। मैं हृदय से दुखी हूँ। प्रभु श्रीराम उनकी आत्मा को अपनी शरण प्रदान करें। परिवारजनों और समर्थकों को संबल प्राप्त हो।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा की वरिष्ठ नेता व सूरसागर, जोधपुर की पूर्व विधायक श्रीमती सूर्यकांता व्यास जी (जीजी) के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने का धैर्य व संबल प्रदान करें।

वीडियो देखें…

Related Posts

उत्तम स्वामी महाराज बोले हर हिन्दू घर से निकलने से पहले लगाए तिलक

उदयपुर (अमोलक न्यूज़ Andolan News)। राष्ट्र संत महामंडलेश्वर ईश्वरानन्द ब्रह्मचारी उपाख्य उत्तम स्वामी महाराज ने आह्वान किया है कि हर हिन्दू घर से निकलने से पहले तिलक अवश्य लगाए। साथ…

गजपाल सिंह राठौड़ – SIR को लेकर कांग्रेस में हताशा और निराशा

उदयपुर (अमोलक न्यूज़ Andolan News)। एसआईआर को लेकर कांग्रेस झूठे ओर खोखले दावे कर झूठे नरेटिव का वातावरण बनाने की कोशिश कर रही है । देश में आठ बार एसआईआर…

You Missed

विनस प्रीमियर लीग में रॉयल्स क्लब रहा विजेता

  • January 20, 2026
  • 4 views
विनस प्रीमियर लीग में रॉयल्स क्लब रहा विजेता

उदयपुर में प्रकाश कोठारी का ‘खेला’, ओसवाल सभा में सबके सब जीते, टीम संजय भंडारी हारी

  • January 19, 2026
  • 103 views
उदयपुर में प्रकाश कोठारी का ‘खेला’, ओसवाल सभा में सबके सब जीते, टीम संजय भंडारी हारी

उत्तम स्वामी महाराज बोले हर हिन्दू घर से निकलने से पहले लगाए तिलक

  • January 19, 2026
  • 16 views
उत्तम स्वामी महाराज बोले हर हिन्दू घर से निकलने से पहले लगाए तिलक

राजस्थान में रिटायर्ड टीचर और पति डिजिटल अरेस्ट, 71 लाख ठगे

  • January 18, 2026
  • 34 views
राजस्थान में रिटायर्ड टीचर और पति डिजिटल अरेस्ट, 71 लाख ठगे

महावीर इंटरनेशनल दक्ष उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोह

  • January 18, 2026
  • 79 views
महावीर इंटरनेशनल दक्ष उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोह

गजपाल सिंह राठौड़ – SIR को लेकर कांग्रेस में हताशा और निराशा

  • January 18, 2026
  • 26 views
गजपाल सिंह राठौड़ – SIR को लेकर कांग्रेस में हताशा और निराशा