साध्वी ऋतंभरा के जन्म दिवस पर उदयपुर में फल बांटे, भजन संध्या

उदयपुर। साध्वी मां ऋतंभरा जी का जन्म दिवस समिति सदस्यों द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर समाज सेवा के कई आयोजन किए गए। वात्सल्य सेवा समिति प्रवक्ता राजेश अग्रवाल ने बताया कि प्रातः सेक्टर पांच स्थित सेटेलाइट अस्पताल में फल वितरण किया गया। सायंकाल भूपेंद्र शर्मा द्वारा हवन कार्यक्रम करवाया गया जिसमें उपस्थित सदस्यों द्वारा आहुतियां दी गई।
वात्सल्य सेवा समिति के अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल एवं मुख्य संरक्षक दिनेश भट्ट ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। अनिल आनंद शर्मा एवं उनकी मंडली द्वारा भजनों की रसधारा बहाई गई। राम आएंगे आएंगे राम आएंगे भजनों पर श्रोताओं ने मंत्र मुक्त होकर आनंद लिया एवं भजनों को सुनकर झूम उठे।
कोषाध्यक्ष सीपी बंसल एवं मदनलाल अग्रवाल ने बताया कि वात्सल्य सेवा समिति के कैलेंडर का विमोचन पुष्कर दास महाराज, ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अलका मूंदडा, पारस सिंघवी, धीरेंद्र सचान एवं समिति पदाधिकारियों द्वारा किया गया। कैलेंडर सभी सदस्यों को वितरित किए गए।


कार्यक्रम में भाजपा शहर जिला अध्यक्ष गजपाल सिंह राठौड़, महामंत्री पंकज बोराणा, पूर्व महापौर रजनी डांगी, पूर्व कुलपति उमाशंकर नागदा, पूर्व उप महापौर लोकेश द्विवेदी, अमृत मेनारिया एवं पवन शर्मा की गरिमामय उपस्थिति रही।
वात्सल्य सेवा समिति मेवाड़ अध्यक्ष प्रकाश चंद्र अग्रवाल द्वारा वात्सल्य सेवा समिति के बारे में एवं परम पूज्य दीदी मां साधु ऋतंभरा द्वारा संचालित वात्सल्य ग्राम के बारे में बताया गया। इस अवसर पर साध्वी ऋतंभरा जी का संदेश प्रोजेक्टर के माध्यम से सदस्यों को सुनाया गया। पदाधिकारियों द्वारा पुष्कर दास जी महाराज का स्वागत किया। पुष्कर दास जी महाराज द्वारा उपस्थित सदस्योंको आशीर्वचन दिया गया। दीदी मां के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में गोपाल कनेरिया, सुनील व्यास, नरेंद्र गुप्ता, धारेंद्र सालगिया, सुधा अग्रवाल, मंजू मूंदडा, दीपेश मित्तल, दिग्विजय श्रीमाली, विक्रम अग्रवाल, राकेश मुंद्रडा, दिनेश मकवाना, कार्तिकेय नागर, जगदीप मंगल, नवनीत अग्रवाल, सी पी बंसल, किरण नागौरी, गुंजन अचार्य, महेश भावसार, मदनलाल अग्रवाल, हेमंत सिसोदिया, विमल मंगल, सुधीर व्यास, ओम पालीवाल, पूनम घारु, रविंद्र अग्रवाल सहित विभिन्न समिति सदस्यों की उपस्थिति रही।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 420 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 308 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 255 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 227 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 318 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 495 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व