शिल्पग्राम में भारत की अनूठी आर्ट एंड क्राफ्ट से रूबरू होंगे विभिन्न देशों के शेरपा

उदयपुर। उदयपुर में 5 से 7 दिसंबर तक आयोजित होने वाले जी-20 शेरपा सम्मेलन को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारियां की जा रही है। संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट एवं जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा के नेतृत्व में कई इनोवेटिव पहल भी की गई है। इसी कड़ी में शेरपा बैठक में आने वाले विदेशी अतिथियों के लिए शिल्पग्राम के एक हिस्से में शानदार आर्ट एंड क्राफ्ट मार्केट सजाया जाएगा। 


इस विशेष बाजार को 6 दिसंबर की शाम विभिन्न देशों के शेरपा शिल्पग्राम पहुंचकर देखेंगे और विभिन्न गतिविधियों का गवाह बनने के साथ ही शॉपिंग भी कर सकेंगे। गुरुवार को विदेश मंत्रालय जी-20 सचिवालय के संयुक्त सचिव नगराज नायडू, संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट, कलेक्टर तारा चंद मीणा, अंडर सेकेट्री अनुज स्वरूप, निदेशक पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र किरण सोनी ने न्यू शिल्पग्राम का दौरा किया और यहां चल रही तैयारियों का जायजा लिया इस दौरान पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की निदेशक किरण सोनी गुप्ता ने नायडू और अन्य अधिकारियों को यहां स्थापित होने वाले बाजार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यहां पर भारत की विभिन्न प्रकार की शिल्प कलाओं को प्रदर्शित किया जाएगा। कई लाइव डेमोंसट्रेशन जैसे लाइव नेल आर्ट, चूड़ी बनाना, मटकी और दीपक मेकिंग आदि प्रदर्शित होंगे। कई स्थानीय उत्पादों का मार्केट भी सजाया जाएगा जिसे विभिन्न देशों के शेरपा खरीद सकेंगे। विदेशी अतिथियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन पेमेंट की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके अलावा स्थानीय वाद्य यंत्र प्रदर्शित किए जाएंगे और स्थानीय संगीत भी पावणों को सुनाया जाएगा। उन्होंने बताया की इस पहल से जी 20 शेरपा भारत के इन अनुभवों को विश्वभर में साझा कर पाएंगे।
गीत संगीत की प्रस्तुति होंगी
उप निदेशक पर्यटन शिखा सक्सेना ने बताया कि 4 दिसंबर सायं लीला पैलेस के शीश महल में रिसेप्शन के दौरान म्यूजिक सिंफनी की जाएगी। 5 दिसंबर को दिनभर शेरपा बैठक का दौर चलेगा और सायं जगमंदिर में सांस्कृतिक संध्या होगी जिसका थीम राजस्थान होगा। 6 दिसंबर को पुनः दिनभर बैठक, सायं शिल्पग्राम आर्ट एंड क्राफ्ट विजिट और सायं मानक चौक में सांस्कृतिक कार्यक्रम इंडिया थीम पर होगा। ये सांस्कृतिक कार्यक्रम आईसीसीआर और पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में होंगे। 7 दिसंबर को शेरपा सुबह कुंभलगढ़ जाएंगे और फतेह बाग में लंच करेंगे। इस दौरान पुनः म्यूजिकल कंसर्ट आयोजित होगा। इसके बाद शेरपा फतेह बाग से रवाना होगा रणकपुर मंदिर जाएंगे।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 88 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 29 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 71 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व