जी 20 शेरपा सम्मेलन : डेलीगेट्स ने कुंभलगढ़ और रणकपुर का किया भ्रमण

उदयपुर। जी 20 शेरपा सम्मेलन के अंतिम दिन विभिन्न देशों से आए शेरपा और अन्य डेलिगेट्स ने राजस्थान के ख्यात कुंभलगढ़ दुर्ग और रणकपुर जैन मंदिर का भ्रमण किया। प्रातः उदय विलास से प्रस्थान कर कुंभलगढ़ पहुंचे।

इस दौरान जनजाति सहरिया नृत्य और अन्य नृत्यों द्वारा डेलीगेट्स का स्वागत किया गया तो विदेशी मेहमान भी खुद को थिरकने से रोक नहीं सके। विदेशी मेहमानों को इसके पश्चात दुर्ग स्थित शिव मंदिर के दर्शन करा माथे पर चंदन का तिलक भी लगाया। शेरपा ने इसके बाद कुंभलगढ़ दुर्ग का भ्रमण किया जिसमें से इस दुर्ग की सबसे ऊंची चोटी तक पैदल चलकर कर पहुंचे। सभी ने दुर्ग की बनावट और स्थापत्य कला की खूब सराहना की। विदेशी अतिथियों को बताया गया कि यह विश्व में चीन की दीवार के बाद सबसे बड़ी दीवार है तो उनके आश्चर्य का ठिकाना ना रहा।
रणकपुर जैन मंदिर की पाषाण कलाकृतियों ने किया सम्मोहित
जी 20 शेरपा अंत में रणकपुर जैन मंदिर पहुंचे। यहां पुजारी द्वारा उन्हें पूरे मंदिर का भ्रमण कराया गया एवं यहां की स्थापत्य कला और निर्माण की जानकारी दी। डेलीगेट्स ने यहां पर कई फोटो क्लिक किए और यहां के विमोहने स्थापत्य कला की सराहना की। जैन मंदिर के नक्काशी युक्त विशाल पाषाण स्तंभों और आकर्षक कलाकृतियों को देखकर विदेशी मेहमानों ने भारत के प्राचीनतम कला कौशल को विश्व भर में अद्भुत बताया। मीडिया से बात करते हुए अलग अलग शेरपा ने भारत के अपने अनुभव साझा किए और इन अनुभवों को लाजवाब बताया।
इस दौरान उदयपुर कलक्टर ताराचंद मीणा, विकास शर्मा एसपी, आईजी प्रफुल्ल कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 88 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 29 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 71 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व