गिरीश राजानी बने रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर अशोका के अध्यक्ष

उदयपुर। रोटरी क्लब ऑफ़ उदयपुर अशोका की बैठक आज आयोजित की गई। जिसमें क्लब की नवीन कार्यकारिणी के भी गठन की घोषणा की गई।
निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश माधवानी ने बताया कि बैठक में गिरीश राजानी को आगामी कार्यकाल के लिए अध्यक्ष और डॉ. रजनीश कुमावत को सचिव एवं राकेश सोमानी को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
इससे पूर्व बैठक में मुकेश माधवानी ने वर्षभर किए गए क्लब के सेवाकार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया एवं जन कल्याण हेतु किए गए कार्यों की जानकारी दी। मुकेश माधवानी ने इस अवसर पर सभी सदस्यों का सफल कार्यकाल के लिए आभार जताते हुए कहा कि सभी सदस्यों का उन्हें वर्षभर सहयोग एवं मार्गदर्शन मिला। इस दौरान सभी सदस्यों के सहयोग एवं समर्थन से शहर में कई सेवाकार्य सफलतापूर्वक किए गए।
इस अवसर पर नवीन अध्यक्ष गिरिश राजानी ने कहा कि क्लब आगामी दिनों में कई जनसेवा के कार्यों में अपनी अग्रणी भूमिका निभाएगा। जिसमें प्रमुखता से आमजन के स्वास्थ्य की बेहतरी के लिए अभियान चलाकर कार्य किया जाएगा। राजानी ने कहा कि सभी सदस्यों के साथ मिलकर आगामी वर्ष में सेवाकार्यों को और बढ़ाया जाएगा ताकि अधिकाधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।  इस अवसर पर नवीन कार्यकारणी के राहुल माखीजा, गणपत अग्रवाल, अकबर, जगदीश सोनी, डॉ.विनीत छादवानी, संजय बजाज, हरिओम पालीवाल, भानु पूर्बिया, गर्वित नागदा की गरिमामय उपस्थिति रही।

Related Posts

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 361 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 263 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 199 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 180 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 252 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 446 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व