गुजरात चुनाव को लेकर राजस्थान पुलिस अलर्ट


उदयपुर। समीपस्थ गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर मंगलवार को राजस्थान तथा गुजरात राज्यों के सरहदी जिलों के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की एक महत्त्वपूर्ण बैठक विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में स्वतंत्र, निष्पक्ष व पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के लिए कानून-व्यवस्था बनाने व सुरक्षा संबंधित इंतजामों पर विस्तार से चर्चा की गई।  


बॉर्डर मीटिंग में दोनों राज्यों के तीन-तीन जिलों के अधिकारी जुड़े:
राजस्थान व गुजरात के सरहदी जिलों के कलक्टर-एसपी व अन्य अधिकारियों विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई इस महत्त्वपूर्ण बैठक में गुजरात राज्य के के साबरकांठा, अरावली व महिसागर जिलों के कलक्टर्स व एसपी जुड़े वहीं राजस्थान से उदयपुर, डूंगरपुर व बांसवाड़ा के अधिकारियों ने महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी देते हुए चर्चा की।
इन विषयों पर हुई चर्चा:
बैठक दौरान दोनों राज्यों के अधिकारियों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में निर्वाचन प्रक्रिया दौरान चैक पोस्ट लगाने व सघन चौकसी पर आम राय बनाई वहीं चुनाव दौरान शराब के अवैध परिवहन व निर्वाचन दिवस पर ड्राय डे घोषित करने पर हुई भी चर्चा हुई। इस दौरान चर्चा करते हुए उदयपुर जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने सीमावर्ती जिलों के जिला स्तरीय अधिकारियों की तरह दोनों राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्र के ब्लॉक स्तरीय पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक आयोजित करने का सुझाव दिया। इसी प्रकार डूंगरपुर जिला कलक्टर एलएन मंत्री ने बेहतर संवाद व सूचना संप्रेषण की दृष्टि से दोनों राज्यों के तीनों जिलाधिकारियों के प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के कांटेक्स शेयर करने की बात कही। बांसवाड़ा जिला कलक्टर प्रकाश चंद्र शर्मा ने चुनाव दौरान रात्रि चौकसी के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में चैक पोस्ट स्थापित करने व चौकसी की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी।
बैठक दौरान उदयपुर एडीएम (प्रशासन) ओपी बुनकर, डूंगरपुर एडीएम हेमेन्द्र नागर, डूंगरपुर एएसपी सुरेश सामरिया सहित गुजरात राज्य के अधिकारी मौजूद रहे।  

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 297 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 189 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 152 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 136 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 185 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 378 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व