घूंघट की ओट से बाहर निकल ग्रामीण महिलायें कर रही अपना व्यवसाय

उदयपुर। हेण्ड इन हेण्ड इंडिया समूह ने विगत 5 वर्षो में राइज़ अप वूमन राजस्थान-लर्निंग इवेन्ट नामक प्रोजेक्ट के तहत उदयपुर, सिराही, जोधपुर व गोगुन्दा की 60 ग्राम पंचायातों की 10 हजार से अधिक महिलाओं के साथ काम कर न केवल उनकी दशा व दिशा बदली वरन् महिलाओं को घूंघट की ओट से बाहर निकाल उनके व्यवसाय को स्थानीय स्तर से लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में पंहुचानें में सहायता की।
हेण्ड इन हेण्ड इंडिया के 5 वें स्थापना समारोह के अवसर पर ओरियन्टल पैलेस रिसोर्ट में आयोजित एक समारोह में उपरोक्त जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उदयपुर, सिरोही व गोगुन्दा क्षेत्र की 300 से अधिक महिलायें मौजूद थी।
इस अवसर पर आयोजित कार्यशाला में बोलते हुए हेण्ड इन हेण्ड इंडिया की अध्यक्ष मधु सरण ने बताया कि संस्था ने इन 5 वर्षो के दौरान ग्रामीण महिलाओं के साथ काम करते हुए उन्हें इतना मजबूत बना दिया कि आज वे आपस में समूह बनाकर पैसा एकत्रित कर एक दूसरे को ऋ़ण देकर व्यवसाय को आगे बढ़़ानें में आपसी सहयोग कर रही है।
कुछ महिलायें इतना आगे बढ़ गयी है कि वे देश भर में अपने इंस्टाग्राम अकाउन्ट से अपना व्यवसाय संचालित कर रही है। उन्हें आगे बढ़ने में शुरूआती दौर में काफी परेशानियां आई लेकिन बाद में घर से सहयोग मिल जाने पर वे आज अपने अपने क्षेत्र की प्रभावित महिलायें बन गयी है।
प्रबन्ध न्यासी एन.कृष्णन ने कहा कि संस्था का मुख्यालय चैन्नई है और वह स्वीडन के सहयोग से इस प्रोजेक्ट के तहत ग्रामीण महिलाओें की आर्थिक स्थिति को सुधारने, उन्हें हर क्षेत्र में सशक्त बनानें का कार्य कर रही है। संस्था के सीओओ राधा कृष्णन कोंडा ने कहा कि अब भारत की तस्वीर बदल रही है और उस बदलती तस्वीर मेंसबसे अधिक योगदान ग्रामीण महिलाओं का होगा।


संस्थान की नॉर्थ इंडिया की मुख्य महाप्रबन्धक प्रियंका डाले ने बताया कि इस प्रोेजेक्ट के बाद संस्था अपने दूसरे प्रोजेक्ट एमपावर हर पर कार्य कर इस क्षेत्र में आगे बढ़़ेगी। इस अवसर पर उन्होंने विगत 5 वर्षो के दौरान महिलाओं के साथ किये गये कार्य को पावर पॉइन्ट प्रजेन्टेशन एवं एक शॅार्ट फिल्म के जरिये बताया। वहां पर लोग काम की तलाश में पलायन कर रहे थे,ऐसे में सस्था ने पलायन रोक कर महिलाओं को मजबूत बनाने का कार्य किया। जिसमें सफलता मिली।
समारोह में स्वीडन की लिण्डा,श्रेया मुखर्जी,जोसफ मोजेस,श्रेनिक छाबड़ा, मुख्य अतिथि रोटरी ब्क्लब उदयुपर के अध्यक्ष गिरीश मेहता, पूर्व प्रान्तपाल निर्मल सिंघवी ने भी समारोह को संबोधित किय। इन सभी अतिथियों का स्वागत राजस्थान राज्य के प्रोगाम मेनेजर राजीव पुरोहित ने किया और अंत में आभार ज्ञापित किया। अतिथियों ने संस्था द्वारा महिलाओं की उपलब्धियों पर प्रकाशित तीन पुस्तकों का विमोचन किया।
समारोह में भाविनी शर्मा,शैलेष,शिवानी,प्र्रकाश, राकेश,डॉ. भटनागर,शरद माथुर,साक्षी,डॉ. हर्षा,शशि सुधीर सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे। कार्यक्रम में इन क्षेत्रों से आयी कुछ महिलाओं ने अपनी स्फालता की कहानी को बताया। कार्यक्रम में 5 हजार सीड बॉल का भी वितरण किया गया।

Related Posts

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पिम्स अस्पताल उमरडा द्वारा बुधवार को 185 सैन्य अस्पताल उदयपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन गया । सेना के लिए विशेष रक्तदान शिविर में देश के…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 414 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 307 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 253 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 225 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 316 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 492 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व