रोटरी एलीट का परी अभियान सराहनीयः डॉ. निर्मल कुणावत

उदयपुर। रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3056 के प्रांतपाल डॉ. निर्मल कुणावत ने रोटरी क्लब एलीट उदयपुर के परी अभियान की सराहना करते हुए इसे अद्वितीय करार दिया है। वे क्लब द्वारा अभियान के दूसरे चरण के अंतर्गत प्रशिक्षित दो महिला चालकों को पिंक ई-ऑटो देने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब एलीट ने सदा ही अपने अनूठे समाज सेवा के कार्यों से संपूर्ण डिस्ट्रिक्ट में एवं नगर में अपनी एक विशिष्ट पहचान कायम की है। कार्यक्रम को पूर्व प्रांतपाल रमेश चौधरी एवं सचिन मोटर्स के सुभाष सिंघवी ने भी संबोधित किया। सिंघवी ने कहा कि रोटरी एलीट का यह अभियान सभी के लिए एक प्रेरक अभियान है और इसमें सचिन मोटर्स भी यथा संभव सहयोग प्रदान करेगा।
क्लब अध्यक्ष विकास श्रीमाली ने प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए बताया कि रोटरी एलीट द्वारा महिला सशक्तिकरण एवम स्वावलंबन को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से एक अत्यंत महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट परी एण्ड पिंक ओटो रोटरी एण्ड एलीट इनियिाशेटिव चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत कुल 50 ऑटो महिला चालकों देने का लक्ष्य है।इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत प्रथम चरण में पांच महिला चालकों को गत दिसंबर माह में ऑटो दिए गए थे।

अब अभियान के दूसरे चरण में दो महिला चालकों को दो  ऑटो की चाबियां सौंपी गई। यह ऑटो रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3055 से प्राप्त डिस्ट्रिक्ट ग्रांट की सहायता से प्रदान किए गए। अभियान में आपे के डीलर सचिन मोटर्स से भी सहयोग प्राप्त हुआ है। ये महिला चालक ऑटो संचालित कर अपना एवम अपने परिवार की जीविका चला सकेंगी।
क्लब सचिव अजय लोढ़ा ने बताया कि प्रोजेक्ट का क्रियान्वयन सहयोगी आधार फाउंडेशन है जो नियमित रूप से ऑटो के परिचालन पर नजर रखता है और चालकों के समक्ष आने वाली किसी भी समस्या का समाधान करता है। लोढ़ा ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को जिला कलेक्टर एवं आरटीओ की ओर से भी सहयोग एवम संरक्षण प्राप्त है।
श्रीमाली ने नगर के लोगों से इस अभियान को अपना समर्थन देने एवम महिला चालकों को आगे आकर इस अभियान से जुड़ने की अपील की है।

Related Posts

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पिम्स अस्पताल उमरडा द्वारा बुधवार को 185 सैन्य अस्पताल उदयपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन गया । सेना के लिए विशेष रक्तदान शिविर में देश के…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 360 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 263 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 198 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 180 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 249 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 445 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व