नेशनल हाईवे पर अब नया नियम, पालना नहीं तो क्या होगा, जाने सब कुछ

जयपुर, उदयपुर। नेशनल हाइवे पर वाहनों को तय लेन में चलने को लेकर शुरू किए गए अभियान के तहत नेशनल हाइवे पर लेन ड्राइव नियम लागू किए गए है। इसके लिए अभी पुलिस, आरटीओ और टोल प्लाजा के साथ मिलकर एक अभियान शुरू किया गया है।

इस ​अभियान के तहत NHAI हाईवे पर वाहनों की ओवर स्पीड पर कंट्रोल करने के साथ ही लोगों को इसके लिए जागरूक भी किया जा रहा है। पुलिस महानिदेशक राजीव शर्मा के निर्देशानुसार वाहन चालकों में अपनी अपनी लाइन में वाहन चलाने के संबंध में जागरूकता उत्पन्न करने के लिए लेन इंफ़ोर्समेंट कार्यक्रम के तहत यह अभियान शुरू किया है। उदयपुर एसपी योगेश गोयल ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खेरवाड़ा अंजना सुखवाल ने वृत्ताधिकारी ऋषभदेव राजीव राहर, खेरवाड़ा थानाधिकारी दलपत सिंह तथा एनएचएआई के अधिकारी अन्नादुराई की मौजूदगी में विशेष वाहन तैयार कर ही हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

एडिशनल एसपी अंजना सुखवाल ने बताया कि इसके तहत आमजन को हाईवे पर तय लेन में चलने और ओवरस्पीड ड्राइव नहीं करने को जागरूक किया जा रहा है। इसके अनुसार एक लेन में तय गति की सीमा तक वाहनों को चलाने को लेकर अभियान चलाया गया। इसके पोस्टर भी लगाए गए हैं।

ओवर स्पीड वाहनों के किए जाएंगे चालान
पुलिस अधिकारियों ने बातया कि ओवर स्पीड वाले वाहनों को कैमरे से ट्रैप किया जाता है। ताकि आसानी से ओवरस्पीड के चालान किए जा सकें। हाईवे पर हादसों को रोकने के मकसद से यह अभियान चलाया गया है। इसके तहत वाहन चालकों को जागरूक कर एक्सीडेंट कम से कम हो ऐसे प्रयास किए जा रहे है।

उदयपुर में सेक्टर वाइज बनाए जोन

एडिशनल एसपी अंजना सुखवाल ने बताया कि 15 दिन तक हम पूरी व्यवस्था को समझा रहे है। चालकों को जागरूक कर रहे है। इसके लिए हमने टोल प्लाजा से लेकर हाइवे एंबूलेंस पर भी इस अभियान से जुड़ी जानकारी के पोस्टर लगाए है। उन्होंने बताया कि सबसे पहले इसे जयपुर में लागू किया गया और अब इसे सभी जगह लागू किया जा रहा है और उदयपुर में इस पर काम शुरू कर दिया गया है।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 297 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 189 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 152 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 136 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 185 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 378 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व