सावंरियाजी मंदिर के भंडार से 34 करोड़, ढाई किलो सोना और 188 किलो चांदी मिली

चित्तौडग़ढ़। श्रीसांवलियाजी मंदिर Sawanriyaji temple में भगवान सांवरा सेठ के भंडार की गणना पूरी हुई। भगवान के भंडार से इस बार 34 करोड़ 91 लाख 95 हजार 8 रुपए, ढाई किलो से अधिक सोना व करीब 188 किलो चांदी मिली है।

मंदिर में दान का यह नया रेकॉर्ड है। हालांकि, इस बार दो माह के भंडार की गणना की गई थी। भंडार से 25 करोड़ 61 लाख 67 हजार 581 रुपए नकद मिले। वहीं, ऑनलाइन व भेंट कक्ष से 9 करोड़ 30 लाख 27 हजार 427 रुपए प्राप्त हुए। भंडार से 2 किलो 290 ग्राम व भेंटकक्ष से 280 ग्राम 500 मिलीग्राम सोना मिला। इसी तरह भंडार से 58 किलो 900 ग्राम तथा भेंटकक्ष से 129 किलो चांदी मिली।

बता दें कि Sawanriyaji temple पहले चरण में 11 करोड़ 34 लाख 75 हजार रुपए, दूसरे चरण में तीन करोड़ 60 लाख और तीसरे चरण की गिनती में 4 करोड़ 27 लाख 80 हजार रुपए के नोटों की गिनती हुई हैं। बुधवार को चौथे चरण कि गणना से प्राप्त राशि 02 करोड़ 73 लाख 90 हजार हुई , गुरुवार को पांचवां चरण कि गणना में राशि 03 करोड़ 51 लाख 29 हजार 500 रुपए कि गणना हुई।

पांचों चरणों कि राशि 25 करोड़ 47 लाख 74 हजार 500 रुपए हुए। शुक्रवार को छठे चरण में ऑनलाइन, भेंट कक्ष और दानपात्र से निकले सोना-चांदी के चढ़ावे का तौल के साथ गिनती सम्पन्न हुई।

Related Posts

राजस्थान से स्पाइसजेट ने दिल्ली-मुंबई रूट पर टेम्परेरी नई फ्लाइट्स का शेड्यूल

जयपुर, उदयपुर। उदयपुर से स्पाइसजेट ने दिसंबर के तीसरे हफ्ते में 5 एक्स्ट्रा फ्लाइट्स चलाने की घोषणा की है। एयरलाइन ने 17 से 22 दिसंबर के बीच दिल्ली और मुंबई…

आचार्य महाश्रमण कल श्रीनाथजी नगरी नाथद्वारा में करेंगे पदार्पण, आज का प्रवास ओडन में

उदयपुर, राजसमंद । तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशम अधिशास्ता आचार्य महाश्रमण Acharya Mahashraman अपनी धवल वाहिनी के साथ त्याग, शौर्य, और बलिदान की वीर वसुंधरा मेवाड़ में अहिंसा यात्रा के माध्यम…

You Missed

राजस्थान से स्पाइसजेट ने दिल्ली-मुंबई रूट पर टेम्परेरी नई फ्लाइट्स का शेड्यूल

  • November 29, 2025
  • 3 views
राजस्थान से स्पाइसजेट ने दिल्ली-मुंबई रूट पर टेम्परेरी नई फ्लाइट्स का शेड्यूल

आचार्य महाश्रमण कल श्रीनाथजी नगरी नाथद्वारा में करेंगे पदार्पण, आज का प्रवास ओडन में

  • November 28, 2025
  • 7 views
आचार्य महाश्रमण कल श्रीनाथजी नगरी नाथद्वारा में करेंगे पदार्पण, आज का प्रवास ओडन में

प्रो. शूरवीर सिंह भाणावत बने यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स बोर्ड उदयपुर के चेयरमैन

  • November 28, 2025
  • 8 views
प्रो. शूरवीर सिंह भाणावत बने यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स बोर्ड उदयपुर के चेयरमैन

पिम्स में 250 नव आगन्तुक एम.बी.बी.एस. विद्यार्थियों का स्वागत एवं वाइट कोट सेरेमनी

  • November 28, 2025
  • 6 views
पिम्स में 250 नव आगन्तुक एम.बी.बी.एस. विद्यार्थियों का स्वागत एवं वाइट कोट सेरेमनी

उदयपुर की डॉ अलका मूंदड़ा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत

  • November 28, 2025
  • 4 views
उदयपुर की डॉ अलका मूंदड़ा भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत

विप्रा मेहता वियतनाम में मिस कॉस्मो इंटरनेशनल में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

  • November 28, 2025
  • 8 views
विप्रा मेहता वियतनाम में मिस कॉस्मो इंटरनेशनल में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व