युवती ने दोस्ती नहीं की तो ट्रेन के सामने धक्का देकर मार दिया

उदयपुर. उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनेां उदयपुर शहर के पास झरनों की सराय में रेलवे ट्रेक पर एक युवती का शव मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
उदयपुर एसपी योगेश गोयल ने बताया कि इस संबंध में 2 अगस्त को प्रतापनगर थाने में एक पिता ने दी रिपोर्ट में बताया कि उनकी 15 साल की बेटी कम्प्यूटर क्लास के लिये निकली थी लेकिन घर वापस नही आई।
गोयल के निर्देशानुसार एएसपी उमेश ओझा, डिप्टी छगन राजपुरोहित के सुपरविजन में थानाधिकारी भरत योगी के साथ बालिका की तलाश प्रारम्भ की गई। दौराने तलाश पुलिस टीम को सुचना मिली की झरनो की सराय,देबारी, रेलवे ट्रेक पर एक युवती का शव पडा हुआ है। जिस पर टीम घटना स्थल पर पहुंची। जहा पर परिजनों को बुलाकर मृतका की पहचान करवायी गई तो परिजनो ने अपनी स्वयं की बेटी होना शिनाख्त किया।
घटनाक्रम संदिग्ध लगने पर टीम द्वारा उक्त मामले में आसूचना व तकनीकी सहयोग से घटना के संबंध में जांच प्रारम्भ की गई। जिस पर संदिग्ध शुरवीर सिंह पुत्र रामसिंह निवासी कुण्डीवाडा,देबारी पुलिस थाना प्रतापनगर जिला उदयपुर को डिटेन कर घटना के संबध में पुछताछ की गई तो आरोपी शुरवीर सिंह ने मृतक बालिका की हत्या करना स्वीकार किया, जिस पर उसको को गिरफ्तार किया गया।
उसने पुछताछ में बताया कि मृतका बालिका द्वारा आरोपी से दोस्ती नहीं करने के कारण आरोपी शुरवीर सिंह ने बालिका को बहला फुसला कर मिलने के बहाने रेलवे ट्रेक, देबारी बुलाया। जहां पर मृतका बालिका ने आरोपी से दोस्ती करने के लिये मना किया तो आरोपी ने बालिका को बातचीत के दौरान ट्रेक पर आ रही ट्रेन के सामने धक्का देकर हत्या करना स्वीकार किया।

  • टीम में ये शामिल थे
  • भरत योगी थानाधिकारी, प्रतापनगर।
  • प्रताप सिंह हैड कानि.।
  • सोहन शर्मा कानि.।
  • विशाल कानि.।
  • नरेन्द्र सिंह कानि.
  • रामस्वरूप कानि.।
  • राजुराम कानि.।

    Related Posts

    पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

    उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

    कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

    उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

    You Missed

    पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

    • February 20, 2026
    • 361 views
    पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

    ‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

    • February 19, 2026
    • 263 views
    ‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

    पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

    • February 19, 2026
    • 199 views
    पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

    पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

    • February 18, 2026
    • 180 views
    पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

    उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    • February 16, 2026
    • 252 views
    उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

    • February 16, 2026
    • 446 views
    उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व