उदयपुर शहर में इन रूट पर अब सुबह 7 से रात्रि 9 बजे तक भारी वाहनों पर पाबंदी

उदयपुर। उदयपुर शहर में यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने एवं भारी वाहनों से दुर्घटना की संभावनाओं को कम करने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट अरविन्द कुमार पोसवाल ने एक अधिसूचना जारी कर शहर में भारी वाहनों के प्रवेश के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किये है।
कलक्टर ने बताया कि उदयपुर शहर में पुराना बाईपास बलीचा चौराहे से भुवाणा चौराहा वाया प्रताप नगर चौराहा, चित्रकूट नगर एवं देबारी चौराहे से प्रताप नगर चौराहे के इर्द-गिर्द शहर विस्तार के कारण आवासीय कॉलोनियां बन गई है, जिससे इस मार्ग पर छोटे यातायात के साधनों का भार बढ़ गया है एवं भारी वाहनों के आवागमन के कारण दुर्घटनाओं की सम्भावना बनी रहती है। वर्तमान में उक्त मार्ग के बेहतर विकल्प के रूप में काया से देबारी तक नवीन राष्ट्रीय राजमार्ग 76 (छः लेन बायपास) का कार्य पूर्ण होकर उस पर यातायात सुचारू रूप से प्रारम्भ हो चुका है एवं अम्बेरी से देबारी राष्ट्रीय राजमार्ग 27 (चार लेन बायपास) निरन्तर एवं निर्बाध संचालित है।
इस संबंध में मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 एवं राजस्थान मोटर यान 1990 के नियम 8.1 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए उदयपुर के मार्ग काया से अम्बेरी वाया बलीचा चौराहा प्रताप नगर चौराहा चित्रकूट नगर भुवाणा चौराहे तक एवं देबारी चौराहे से प्रतापनगर चौराहे तक पर समस्त प्रकार के भार वाहन जिनकी लदान क्षमता 2.5 मेट्रिक टन या अधिक हो के प्रवेश संबंधित व्यवस्थाएं इस अधिसूचना के जारी होने की दिनांक सहित एक माह की अवधि तक के लिए लागू की है। इसके तहत उदयपुर शहर में काया से अम्बेरी वाया बलीचा चौराहा प्रताप नगर चौराहा – चित्रकूट नगर भुवाणा चौराहे तक एवं देबारी चौराहे से प्रताप नगर चौराहे तक पर उक्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रातः 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक प्रतिषिद्ध एवं निर्बन्धित रहेगा। इस निषिद्ध मार्ग पर केवल वे भार वाहन जिन्हें उदयपुर शहर में ही आना है, का प्रवेश उक्त निषिद्ध अवधि में भी अनुमत रहेगा। यह अधिसूचना तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होगी।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 363 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 265 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 200 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 181 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 253 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 447 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व