इंदिरा आईवीएफ ने इंपोर्टेड एडवांस्डल टेक्नोलॉजी की मदद से 1 लाख आईवीएफ प्रॉसिजर्स पूरे किये


उदयपुर।
 इंदिरा आईवीएफ, जो भारत की अग्रणी फर्टिलिटी चेन है, ने अपने सेंटर्स में इलेक्ट्रॉनिक विटनेसिंग सिस्टम्स एवं क्लोज्ड वर्किंग चैंबर्स जैसी उन्नत तकनीक के उपयोग को अपनी चिकित्सकीय सफलता दर का श्रेय दिया है। इंदिरा आईवीएफ, देश में 100,000 से अधिक प्रॉसिजर्स करने वाला पहला ऑर्गेनाइजेशन था। इसने भारत के सबसे बड़े इनफर्टिलिटी स्पेशलिस्ट क्लिनिक्स चेन के रूप में स्वयं को स्थापित किया है।  
डेनमार्क से मंगायी गयी इलेक्ट्रॉनिक विटनेसिंग टेक्नोलॉजी और ऑस्ट्रेलिया से आयातित क्लोज्ड वर्किंग चैंबर्स टेक्नोलॉजी, असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्निक्स (एआरटी) के दो अत्यंत महत्वपूर्ण पहलुओं की दृष्टि से सहायक है। इलेक्ट्रॉनिक विटनेसिंग टेक्नोलॉजी में आरएफआईडी (रेडियो फ्रिक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन) चिप्स का इस्तेमाल किया गया है जिन्हें स्पर्म सैंपल्स के टेस्ट ट्यूब्स और अंडाणुओं को स्टोर किये जाने वाले डिशेज पर टैग किया जाता है। इससे यह सुनिश्चित करने में मदद मिलती है कि अलग-अलग सैंपल्स आपस में मिल न जायें। क्लोज्ड वर्किंग चैंबर्स, इन सैंपल्स की हैंडलिंग के लिए मानव शरीर जैसा नियंत्रित एवं उपयुक्त वातावरण प्रदान करते हैं; यह प्रक्रियाओं को साफ-सुथरा व सुरक्षित बनाये रखता है जिससे सफलता की संभावना कई गुनी बढ़ जाती है।
इंदिरा आईवीएफ के सह-संस्थापक एवं निदेशक नितिज मुर्डिया ने कहा कि हम समझते हैं कि भारत में इनफर्टिलिटी एक चिकित्सा स्थिति ही नहीं है बल्कि इसके परिणाम सामजिक जीवन में भी देखने को मिलते हैं। उपचार कराने वाले कपल्स को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, और परिणाम से जुड़ी अनिश्चितता सबसे बड़ी चिंता होती है। इस प्रकार, आईवीएफ साइकाल से सफल गर्भधारण का आश्वासन सर्वोपरि है। मुर्डिया ने बताया कि हम विदेश से मंगायी गयी विशिष्ट, उन्नत, उत्कृष्ट तकनीकों जैसे कि इलेक्ट्रॉनिक विटनेसिंग सिस्टम्स एवं क्लोज्ड वर्किंग चैंबर्स को उन सभी लोगों के लिए समान रूप से सुलभ कराना चाहते हैं जिनका हमारे उपचार पर भरोसा है और उन्हें मानसिक सुकून देने में सहायता करना चाहते हैं। अति सावधानीपूर्ण मानक प्रक्रियाओं के जरिए, हम इंदिरा आईवीएफ में 74 प्रतिशत सफलता दर हासिल करने में सक्षम रहे हैं।
इंदिरा आईवीएफ को इलेक्ट्रॉनिक विटनेसिंग टेक्नोलॉजी, आर आई विटनेस उपलब्ध कराने वाली कंपनी, कूपर सर्जिकल के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. राजीव कायस्थ ने कहा कि हमें इंदिरा आईवीएफ के साथ सहयोग करने पर गर्व है जो देश में हमारी तकनीक के सबसे बड़े प्रयोक्ता हैं। इस बात का ध्यान रखते हुए कि आईवीएफ स्पेशलिस्ट्स एक समय में कई प्रॉसिजर्स पर काम करते हैं, आरआई विटनेस टेक्नोलॉजी एक फुल-प्रूफ सिस्टम है जो आईवीएफ प्रक्रिया के किसी भी चरण में किसी भी तरह के मिक्स-अप की संभावना को दूर करता है।
इंदिरा आईवीएफ की नींव, इच्छुक व्यक्तियों व कपल्स को किफायती एवं उत्कृष्ट आईवीएफ उपचार को अधिक से अधिक सुलभ कराने की सोच पर टिकी है। इन तकनीकों को लाये जाने से यह संकल्प और अधिक मजबूत होग एवं लोगों को उनके प्रजनन स्वास्थ्य को संभालने की नियंत्रण क्षमता प्राप्त होगी। टियर 2 व टियर 3 शहरों से भारी संख्या में आ रही इनक्वायरीज को देखते हुए और किफायती एवं सर्वोत्तम कोटि का उपचार उपलब्ध कराने के अपने प्रयास में, कंपनी ने टियर 3 शहरों – नांदेड़, वारंगल, सिरसा, गुलबर्गा, उज्जैन में पांच नये सेंटर्स खोले और हाल ही में नोएडा में एक सेंटर खोला गया है। पूरे भारत में इंदिरा आईवीएफ के कुल 94 सेंटर्स हैं।

Related Posts

राष्ट्रीय करणी सेना फिल्म एसोसिएशन की उदयपुर जिला अध्यक्ष बनीं रोशनी बारोट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। राष्ट्रीय करणी सेना फिल्म एसोसिएशन द्वारा फिल्म, कला और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहीं रोशनी बारोट को संगठन की ओर से उदयपुर जिला अध्यक्ष…

उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल ; कैलाश खैर, अमित त्रिवेदी, जोनिता गांधी और सिंगर अमृत नाथ आएंगे

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वेदांता उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल ‘म्यूजिक विदाउट बॉर्डर्स’ के दस वर्ष पूरे कर फरवरी माह में एक बार फिर से जिंक सिटी उदयपुर को अतंर्राष्ट्रीय मंच…

You Missed

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

  • February 14, 2026
  • 55 views
कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता उदयपुर में, भाजपाईयों ने किया स्वागत

  • February 14, 2026
  • 32 views
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता उदयपुर में, भाजपाईयों ने किया स्वागत

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

  • February 14, 2026
  • 32 views
ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

महाशिवरात्रि पर्व पर एकलिंगनाथ जी की पूजा और कार्यक्रम जानिए

  • February 14, 2026
  • 26 views
महाशिवरात्रि पर्व पर एकलिंगनाथ जी की पूजा और कार्यक्रम जानिए

अब भारत का पासपोर्ट दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट्स की सूची में

  • February 13, 2026
  • 15 views
अब भारत का पासपोर्ट दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट्स की सूची में

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ करेंगे 70 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

  • February 13, 2026
  • 22 views
डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ करेंगे 70 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान