जगद्गुरु वसन्त विजयानन्द गिरी महाराज के महामहोत्सव की तैयारियां

उदयपुर। राजस्थान की ऐतिहासिक नगरी उदयपुर में भारतीय अध्यात्म, धर्म, संस्कृति का एक ऐसा अनूठा महामहोत्सव आयोजित होने जा रहा जो अपने आप में अनूठा और अद्वितीय होगा। मीरा नगर स्थित मैग्नस हॉस्पिटल के समीप तैयार की गई महालक्ष्मी नगरी में दक्षिण भारत के कृष्णगिरी पीठाधीश्वर पूज्यपाद जगद्गुरु श्री वसंत विजयानन्द गिरीजी महाराज के सान्निध्य में 28 दिसंबर 2025 से 5 जनवरी 2026 तक भव्य और दिव्य श्री महालक्ष्मी कोटि कुंकुमार्चन महायज्ञ पूजा और शिवपुराण कथा का महोत्सव आयोजित किया जा रहा है।

आयोजन कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष नानालाल वया एवं महामंत्री देवेंद्र मेहता ने बताया कि महोत्सव के शुभारंभ हेतु अंचल के प्रसिद्ध बोहरा गणेश मंदिर में 25 दिसंबर, गुरूवार की संध्या 7.30 बजे महा महोत्सव की आमंत्रण पत्रिका का विमोचन जगद्गुरु श्री वसन्त विजयानन्द गिरीजी महाराज के सान्निध्य में समारोहपूर्वक होगा। इस मौके पर सांसद मन्नालाल रावत, राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, प्रशासनिक अधिकारियों, प्रमुख उद्योगपतियों, व्यवसाइ एवं प्रबुधजन मौजूद रहेंगे।
आयोजन के निमित्त पूज्यपाद जगद्गुरु जी द्वारा तप, साधना, विशिष्ट शैली में देव देवत्व पूजा, हवन विधान प्रतिदिन किये जा रहे हैं। मंगलवार शाम महोत्सव स्थल पर जगद्गुरु वसन्त विजयानन्द गिरीजी महाराज द्वारा श्री गणेश, महालक्ष्मीजी, भैरव जी, हनुमानजी का यज्ञ के दौरान आव्हान किया गया। इन धार्मिक क्रियाओं में गुरुदेव की निश्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन शामिल हो रहे हैं। दिनोंदिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी है।

मंगलवार शाम यज्ञ विधान के दौरान आश्चर्यचकित कर देने वाले चमत्कारों का अनुभव भी श्रद्धालुओं ने किया। यज्ञ के साथ प्रवचन में जगद्गुरु वसन्त विजयानन्द गिरीजी महाराज ने श्रद्धालुओं को अलग-अलग देवी-देवताओं का आरती और पूजन विधान, धूप, दीप, नैवेद्य इत्यादि विधि विधान के बारे में बारीकियां बताई। साथ ही इनके महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक बताया।
विधायक मीणा ने लिया गुरूदेव का आशीर्वाद :
श्री महालक्ष्मी कोटि कुंकुमार्चन यज्ञ पूजा विराट महोत्सव के निमित्त उदयपुर पधारे जगद्गुरु वसन्त विजयानन्द गिरीजी से मंगलवार को उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा ने भेंटकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान विधायक श्री मीणा ने गुरुदेव से महोत्सव के बारे में विस्तार से चर्चा की और आयोजन में उपस्थित रहकर सेवा देने की बात भी कही।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 363 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 265 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 200 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 181 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 253 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 447 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व