उदयपुर जा रहे तो फूलों के बीच जरूर जाएं

उदयपुर। जिला प्रशासन एवं उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) के संयुक्त तत्वावधान में विश्वप्रसिद्ध फतहसागर झील की पाल पर दस दिवसीय भव्य पुष्प प्रदर्शनी का शुभारंभ गुरुवार को पंजाब के माननीय राज्यपाल एवं चंडीगढ़ प्रशासक श्री गुलाबचंद कटारिया के करकमलों से हुआ। रंग-बिरंगे और विविध प्रजातियों के पुष्पों से सजी पाल पूरे क्षेत्र को सुगंध और सौंदर्य से महका रही है। एक और जहां शिल्पग्राम उत्सव अपने परवान पर है वही शीतकालीन अवकाश के चलते लेकसिटी में पर्यटकों का तांता लगा हुआ है, ऐसे में फ्लावर शो पर्यटकों और शहर वासियों के लिए शिल्पग्राम के साथ ही विशिष्ट आकर्षण का केंद्र रहेगा।

इस अवसर पर औपचारिक समारोह में राज्यपाल श्री कटारिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं कि ईश्वर ने हमें उदयपुर जैसे ऐतिहासिक और अद्वितीय सौंदर्य वाले शहर की सेवा का अवसर दिया है। प्रशासनिक अधिकारियों और सहयोगी संस्थाओं ने पूरी मेहनत और समर्पण के साथ इस पुष्प प्रदर्शनी को साकार किया है। उन्होंने कहा कि पुष्प और हरियाली धरती माता का श्रृंगार हैं। जैसे पुष्पों से एक सुंदर माला बनती है, वैसे ही समाज के हर व्यक्ति को जोड़कर एक मजबूत और सशक्त देश का निर्माण होता है।

श्री कटारिया ने फ्लॉवर वैली और सज्जनगढ़ का उदाहरण देते हुए कहा कि प्रकृति को जितना संवारा जाए, उतनी ही समृद्धि बढ़ती है। प्रकृति ने मानव को बहुत कुछ दिया है, अब हमारा कर्तव्य है कि हम भी प्रकृति का सम्मान और संरक्षण करें। उन्होंने कहा कि उदयपुर में दुनिया का सबसे खूबसूरत शहर बनने की सभी क्षमताएं मौजूद हैं। उन्होंने देवास परियोजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि देवास तृतीय और चतुर्थ योजना के पूर्ण होने से उदयपुर की झीलें सदैव भरी रहेंगी।

आयोजन को टूरिस्ट कैलेंडर में शामिल करवाने का रहेगा प्रयास

इस अवसर पर जिला कलेक्टर नमित मेहता ने कहा कि उदयपुर को फ्लावर सिटी के रूप में भी पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह पुष्प प्रदर्शनी 4 जनवरी तक आमजन और पर्यटकों के लिए खुली रहेगी तथा रात्रिकालीन भ्रमण के लिए आकर्षक लाइटिंग की भी विशेष व्यवस्था की गई है। भविष्य में इस फ्लावर शो को राज्य के टूरिस्ट कैलेंडर में शामिल करने का भी प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर राज्यपाल श्री कटारिया ने सीएसआर के तहत पुष्प प्रदर्शनी में सहयोग देने हेतु हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड, वंडर सीमेंट, मिराज ग्रुप, सिक्योर मीटर, आर्कगेट समेत विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं कंपनियों के प्रतिनिधियों को उपरणा ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके योगदान की सराहना की। समारोह में उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी,जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल, समाजसेवी गजपाल सिंह, चंद्रगुप्त सिंह चौहान, पूर्व यूआईटी चेयरमैन रविंद्र श्रीमाली, नगर निगम के पूर्व उपमहापौर पारस सिंघवी, यूडीए आयुक्त राहुल जैन, नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, गणमान्य अतिथि तथा बड़ी संख्या में पर्यटक एवं शहरवासी उपस्थित रहे।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 297 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 189 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 152 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 136 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 185 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 378 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व