जीतो राजस्थान ज़ोन कॉन्क्लेव

उदयपुर । सामाजिक संस्था जीतो राजस्थान ज़ोन कॉन्क्लेव में शिक्षा, सेवा और आर्थिक सुदृढ़ता का संकल्प लेकर प्रदेश के सभी चेप्टर ने नई ऊर्जा का संचार किया गया। जोन चीफ सैके्रटरी महावीर चपलोत ने बताया कि प्रदेश के सभी 10 चैप्टर्स के पदाधिकारियों ने जोन अध्यक्ष अनिल बोहरा के नेतृत्व में दिनभर मेराथन प्रशिक्षण लेते हुए आगामी समय में सभी वर्टीकल पर किस तरह कार्य करना है उस का प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण देने वालों में जीतो एपेक्स डायरेक्टर राजकुमार फत्तावत, महावीर सिंह चौधरी, जीतो एपेक्स मेनेजर भावेश कोठारी, जोन मेनेजर नवीन सोनी आदि प्रमुख थे। जोधपुर में आयोजित जीतो ज़ोन कॉनक्लेव में पदाधिकारियों   एक नयी ऊर्जा का संचार करने व जीतो के सभी उद्देश्यों को दृढ़संकल्प के साथ पूरा करने के उद्देश्य से बुलंदियों की नई उड़ान कार्यक्रम के रूप में ज़ोन कांक्लेव का आयोजन किया गया है । जिसमें जीतो राजस्थान ज़ोन के सभी पदाधिकारियों के साथ जयपुर, जोधपुर, पाली, उदयपुर, भीलवाड़ा, ब्यावर, अजमेर, कोटा, बीकानेर, चित्तौडग़ढ़ व किशनगढ़ चैप्टर्स की कार्यकारिणी सदस्यों ने भाग लिया । 

एपेक्स डायरेक्टर राजकुमार फत्तावत ने उपस्थित पदाधिकारियों को जीतो विजनरी के अनुरूप लक्ष्य हासिल करने बाबत मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर जोन ट्रेजरार पंकज भण्डारी, ज़ोन सेक्रेटरी मनीष मेहता, निश्चल जैन व शिखा मुणोत भावी कार्ययोजनाओं के बारे में बताया।  कॉनक्लेव का शुभारंभ नवकार महामंत्र के सामूहिक जाप से  तथा अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। जोधपुर चैप्टर के अध्यक्ष नितिन जैन ने सभी का स्वागत किया।  आगामी 6, 7 व 8 अक्टूबर को जयपुर में होने वाले ग्लोबल जीतो कनेक्ट की विस्तार से जानकारी संयोजक विमलराज सिंघवी ने दी। उक्त जोन कोन्क्लेव में उदयपुर से चेप्टर चेयरमेन विनोद फान्दोत, एपेक्स डायरेक्टर राजकुमार फत्तावत, सीए महावीर चपलोत, श्याम नागोरी, दीपेश जैन, जतिन नागौरी, स्वातिक रांका, पवन कोठारी, पुलकीत बांठिया, सोनाली मारू, सोनल बापना, अनिता भाणावत, प्रीति सोगानी, मयंक करणपुरिया, शुभम गांधी आदि भाग लिया। धन्यवाद जोन सेक्रेटरी मनीष मेहता ने दिया। 

Related Posts

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 88 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 29 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 71 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व