लोकसभा चुनाव के लिए तैयार ‘टीम इलेक्शन’

डॉ. तुक्तक भानावत
उदयपुर।
आसन्न लोकसभा आम चुनाव-2024 की तैयारियां को लेकर उदयपुर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। जिला निर्वाचन अधिकारी व कलक्टर अरविन्द पोसवाल के निर्देशन में लोकसभा चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपादित करने के उद्देश्य से सभी प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारी व टीम उदयपुर आवश्यक तैयारियों में जुटी हुई है। इस बीच जिला निर्वाचन अधिकारी पोसवाल ने बुधवार शामचुनाव से जुड़े प्रमुख अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।
कलक्टर पोसवाल ने निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश अनुसार चुनाव प्रक्रिया को संपादित करने के लिए नियुक्त पीआरओ, पीओ 1, पीओ 2 व पीओ 3 के प्रथम प्रशिक्षण यथाशीघ्र आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आयोग के प्रावधानों के अनुरूप प्रशिक्षण अलग-अलग समूहों में करने के लिए संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्हांने वर्तमान में संचालित बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर प्रशिक्षण की तिथियां व स्थान के विकल्पों पर चर्चा करते हुए जल्द से जल्द उपयुक्त स्थल तय कर प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्धारित करने के निर्देश दिए।
बैठक में कलक्टर पोसवाल ने चुनाव कलेण्डर के तहत निर्धारित गतिविधियों के संपादन की भी संबंधित प्रभारी अधिकारियों के साथ समीक्षा की। उन्होंने निर्वाचन कार्ययोजना, आचार संहिता लागू होते ही उसकी पालना सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक टीमों के गठन, पर्यवेक्षण तथा उनकी दैनिक रिपोर्ट को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण रखने, स्वीप गतिविधियों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने सहित अन्य बिन्दुओं पर भी चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन से जुड़े सभी दायित्वों का समयबद्ध ढंग से निर्वहन हो ताकि सुचारू निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) राजीव द्विवेदी, सीईओ जिला परिषद व स्वीप प्रकोष्ठ प्रभारी कीर्ति राठौड़, यूडीए ओएसडी व प्रशिक्षण प्रकोष्ठ प्रभारी जितेंद्र ओझा, एनआईसी के वरिष्ठ तकनीकी निदेशक डॉ मजहर हुसैन, राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ महामायाप्रसाद चौबीसा, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ. प्रणय जोशी आदि उपस्थित रहे।

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 406 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 297 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 244 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 214 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 305 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 484 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व