जोधपुर का स्पार्टन्स क्लब जीता, रवि बिश्नोई व हरप्रीत ब्रार ने 3-3 विकेट लिए

उदयपुर। उदयपुर शहर के फील्ड क्लब मैदान पर पिम्स मेवाड़ कप प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला रविवार को खेला गया। इसमें अंतरर्राष्ट्रीय खिलाड़ी रवि बिश्नोई की टीम स्पार्टन्स क्रिकेट एकेडमी, जोधपुर ने मेवाड़ टूरिज्म क्रिकेट क्लब को 69 रन से हराकर लगातार दूसरी बार ट्राफी पर कब्जा जमाया।

बिश्नोई एवं आईपीएल खिलाड़ी हरप्रीत ब्रार ने तीन-तीन विकेट लेकर मेवाड़ टूरिज्म क्रिकेट क्लब के बल्लेबाजी की कमर तोड़ कर रख दी।आयोजक नमन अग्रवाल, बिलाल अख्तर, हर्षित धाबाई ने बताया कि स्पार्टन्स क्रिकेट एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते निर्धारित ओवर में 182 रन बनाए। इसमें शोयब खान ने पांच छक्कों व दस चौकों की सहायता से 47 बॉल में 86 रन बनाए।


वहीं शुभम गड़वाल ने 25 रन का योगदान दिया। जवाब मेंं जीत का लक्ष्य लेकर उतरी मेवाड़ टूरिज्म क्लब की टीम 19.4 ओवर में 113 रन बनाकर आउट हो गई। सात दिनों तक चले इस मेवाड़ कप के दौरान खेलप्रेमियों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रवि बिश्नोई, राहुल चाहर, आईपीएल खिलाड़ी महिपाल लोमरोर, ऋषि धवन आदि खिलाड़ियों को अपने सामने खेलते देखा और स्वयं को गोरावान्वित महसूस किया।
फाइनल मुकाबले को देखने के लिए भी फील्ड क्लब का मैदान दर्शकों से खचाखच भरा था। मुकाबला समाप्त होते ही दर्शक अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के साथ सेल्फी लेने की होड़ में जुटे रहे।

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 278 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 171 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 138 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 117 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 171 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 360 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व