उदयपुर में 18.75 करोड़ की लागत से बनेगी 14.50 किलोमीटर की सड़के

जयपुर-उदयपुर। केन्द्र सरकार ने प्रदेश में 31 सड़क परियोजनाओं के सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ाईकरण के लिए 972.80 करोड़ तथा 4 आरओबी, 1 आरयूबी तथा 2 फ्लाईओवर निर्माण के लिए 384.56 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। इसमें उदयपुर में 18.75 करोड़ की लागत से 14.50 किलोमीटर की सड़कों का निर्माण होगा।
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने इस स्वीकृति के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गड़करी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि हमने केन्द्र सरकार को इस संबंध में प्रस्ताव भिजवाये थे जिसे तत्काल ही मंजूर करते हुए यह स्वीकृतियां जारी की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कि डबल इंजन सरकार मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विकसित राजस्थान के लक्ष्य को पूरा करने के लिए तेजी से आगे बढ़ रही है।

केन्द्र सरकार के सहयोग से राजस्थान में विश्व स्तरीय सड़क नेटवर्क का विकास करवाया जा रहा है। इस स्वीकृति से प्रदेश की कई महत्वपूर्ण सड़कों का चौड़ाईकरण एवं सुदृढ़ीकरण होगा। जिससे आवागमन त्वरित होगा और प्रदेश के आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक विकास के नये आयाम स्थापित होंगे। इसके साथ ही आरओबी, आरयूबी एवं फ्लाईओवर के विकास से लोगों को जाम से निजात मिलेंगी और समय की बचत होगी।

Related Posts

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर शहर में लगातार बढ़ती ट्रैफिक समस्या अब विकराल रूप लेती जा रही है। त्योहारों, विवाह समारोहों और पर्यटन के पीक सीजन में लगभग पूरा…

उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने किया बजट का स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)।  उदयपुर मार्बल एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र सामर ने बजट को लेकर कहा ये बजट राजस्थान के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के सृजन का बजट है।…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 362 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 264 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 200 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 181 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 253 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 447 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व