एमएलए साहब के पीए का मोबाइल स्टेटस चर्चा में…

जयपुर, उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर सिटी के भाजपा विधायक MLA ताराचंद जैन के PA के वॉट्सएप स्टेटस से पुलिसकर्मियों की पोस्टिंग में नेताओं की पसंद और डिजायर सामने आई है। मामला सीआई सुखदेव सिंह को उदयपुर शहर में ही रखने और 8 थानों की लिस्ट से जुड़ा है। साथ ही उदयपुर एसपी का भी जिक्र है। महज कुछ ही देर के बाद PA ने स्टेटस हटा दिए, लेकिन तब तक मामला चर्चा में आ गया। विधायक ने कहा जनप्रतिनिधियों के पास ऐसे प्रार्थना पत्र आना रूटीन का काम है। वे बोले अभी तो एसपी को पत्र नहीं भेजा है।

असल में,विधायक ताराचंद जैन के PA (निजी सहायक) महेंद्र कुमार ने मंगलवार सुबह 11:42 बजे मोबाइल पर 4 स्टेटस लगाए। स्टेटस में सीधे-सीधे एसपी को संबोधित संदेश लिखा था। इसमें सीआई सुखदेव सिंह का नाम लिखा था। साथ में लिखा उदयपुर शहर में ही रखवाना है। जैसी स्पष्ट मांग दर्ज थी। इसके बाद 8 थानों की लिस्ट दी गई थी, वह भी चौंकाने वाली थी। इसमें उदयपुर शहर के अम्बामाता, सवीना, प्रतापनगर, नाई, मावली, फतहनगर, खेरोदा और वल्लभनगर के नाम लिखे थे।

सूत्रों के अनुसार हाल ही में एसआई से सीआई बने कई अधिकारियों को उदयपुर जिला आवंटित हुआ है, ऐसे में विधायक और बडे़ नेता अपनी पसंद के अधिकारियों को डिजायर कर बडे़ थाने की कमान दिलवाना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि 1- 2 दिनों के अंदर उदयपुर में थानाधिकारियों की ट्रांसफर सूची आ सकती है, जिसमें शहर समेत जिले भर में थानाधिकारियों को इधर-उधर किया जा सकता है।

विधायक ताराचंद जैन ने बताया कि उनके पास कई सरकारी कर्मचारियों के प्रार्थना पत्र आते रहते हैं। यह सामान्य प्रक्रिया है। हाल ही में उदयपुर रेंज में स्थानांतरित हुए पुलिस अधिकारियों की सूची में से कुछ उदयपुर जिले में आए हैं। एक अधिकारी का प्रार्थना पत्र था, जिसमें उन्होंने करीब 8 पुलिस थानों की सूची भेजते हुए उसमें से कहीं पर भी पोस्टिंग करवाने का निवेदन किया था।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 321 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 223 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 170 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 151 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 209 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 401 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व