फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट का को-प्रोड्यूसर और वेंडर मुंबई से गिरफ्तार

उदयपुर। उदयपुर के डॉक्टर से 30 करोड़ रुपए हड़पने के मामले में पुलिस ने मुंबई से फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट के को-प्रोड्यूसर और वेंडर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपियों को उदयपुर कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें 23 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। मामले में अन्य आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

उदयपुर डीएसपी छगन पुरोहित ने बताया- मुंबई से मीरा रोड ठाणे निवासी को-प्रोड्यूसर मेहबूब अंसारी और राणानगर रतीबंदर पुरानी मुंबई पुणे हाईवे निवासी वेंडर संदीप त्रिलोभन को गिरफ्तार किया है।
उदयपुर के इंदिरा आईवीएफ के मालिक डॉ. अजय मुर्डिया ने फिल्म डायरेक्टर विक्रम भट्ट, उनकी पत्नी, बेटी कृष्णा निवासी अंधेरी वेस्ट मुंबई, दिनेश कटारिया निवासी सहेली नगर उदयपुर, प्रोड्यूसर महबूब अंसारी निवासी ठाणे, मुदित बुटट्टान निवासी दिल्ली, गंगेश्वरलाल श्रीवास्तव डीएससी चेयरमैन, अशोक दुबे जनरल सेक्रेटरी, फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लॉइज मुंबई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। डॉ. अजय मुर्डिया ने मूवी बनाने पर 200 करोड़ की कमाई का झांसा देने का आरोप लगाया था।

आरोपी दिनेश ने डॉक्टर को पत्नी की बायोपिक बनाने के लिए विक्रम भट्ट से मिलवाया था। इंदिरा आईवीएफ हॉस्पिटल के मालिक डॉ. अजय मुर्डिया दिवंगत पत्नी पर बायोपिक बनाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने दिनेश कटारिया से संपर्क किया। कटारिया के कहने पर डॉ. मुर्डिया 25 अप्रैल 2024 को मुंबई स्थित वृंदावन स्टूडियो पहुंचे थे।

कटारिया ने उन्हें विक्रम भट्ट से मिलवाया, जहां भट्ट से बायोपिक बनाने पर चर्चा हुई थी। आरोप है कि विक्रम भट्ट ने कहा था कि फिल्म निर्माण से जुड़े सभी कार्य वह कर लेगा और आप बस रुपए भेजते रहना। भट्ट ने यह भी बताया कि उनकी पत्नी और बेटी दोनों फिल्म निर्माण के कार्य में एसोसिएट हैं। उन्होंने पत्नी श्वेतांबरी भट्ट के नाम से वीएसबी एलएलपी नाम से रजिस्टर्ड फर्म बना रखी है।

Related Posts

उदयपुर ऋषिकेश ट्रेन देहरादून तक तो गुजरात मेल एक्सप्रेस को उदयपुर तक बढ़ाए, उदयपुर बांदा टर्मिनस डेली चले

उदयपुर। सांसद डॉ मन्नालाल रावत ने बुधवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रेल मिलकर उमरड़ा में प्रस्तावित रेलवे यार्ड को आगे सरकारी भूमि पर बनाने, चित्तौड़गढ़ से उदयपुर रेलवे लाइन…

अब कलक्टर संभालेंगे जिला परिषद की बागडोर, एसडीएम देखेंगे पंचायत समितियों के कामकाज

उदयपुर। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, राजस्थान सरकार ने जिला परिषदों एवं पंचायत समितियों के कार्यकाल 11 दिसंबर 2025 को पूर्ण होने के मद्देनज़र महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है।…

You Missed

उदयपुर में ‘वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी’ हॉस्पिटल तैयार, जाने इसके बारे में पूरी जानकारी

  • December 11, 2025
  • 1 views
उदयपुर में ‘वर्ल्ड ऑफ ह्यूमैनिटी’ हॉस्पिटल तैयार, जाने इसके बारे में पूरी जानकारी

उदयपुर ऋषिकेश ट्रेन देहरादून तक तो गुजरात मेल एक्सप्रेस को उदयपुर तक बढ़ाए, उदयपुर बांदा टर्मिनस डेली चले

  • December 11, 2025
  • 1 views
उदयपुर ऋषिकेश ट्रेन देहरादून तक तो गुजरात मेल एक्सप्रेस को उदयपुर तक बढ़ाए, उदयपुर बांदा टर्मिनस डेली चले

उदयपुर की डॉ शिल्पा लोढ़ा दिल्ली स्कूल आफ इकोनॉमिक्स में एसोसिएट प्रोफेसर बनी

  • December 10, 2025
  • 3 views
उदयपुर की डॉ शिल्पा लोढ़ा दिल्ली स्कूल आफ इकोनॉमिक्स में एसोसिएट प्रोफेसर बनी

विश्वराज सिंह मेवाड़ ने 20,000 ऊनी स्वेटर जरूरतमंदों को किए समर्पित

  • December 10, 2025
  • 6 views
विश्वराज सिंह मेवाड़ ने 20,000 ऊनी स्वेटर जरूरतमंदों को किए समर्पित

राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगे महाराणा प्रताप खेलगांव के तैराक

  • December 9, 2025
  • 6 views
राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगे महाराणा प्रताप खेलगांव के तैराक

अब कलक्टर संभालेंगे जिला परिषद की बागडोर, एसडीएम देखेंगे पंचायत समितियों के कामकाज

  • December 8, 2025
  • 7 views
अब कलक्टर संभालेंगे जिला परिषद की बागडोर, एसडीएम देखेंगे पंचायत समितियों के कामकाज