एमपीयूएटी का बहुरंगी और बहुमुखी कैलेण्डर का विमोचन

उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर के के अधीन प्रसार शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रकाशित वर्ष-2026 के बहुरंगी व बहुपयोगी कैलेण्डर का विमोचन मंगलवार को कुलगुरू व संरक्षक डॉ. प्रताप सिंह के द्वारा किया गया। इस अवसर पर कुलगुरू ने कहा कि यह कैलेंडर न केवल किसानों बल्कि पशुपालकों को भी पूरे वर्ष महत्वपूर्ण तिथियों और आयोजनों की जानकारी प्रदान करने वाला एक महत्वपूर्ण दस्तावेज साबित होगा। इस बार का कैलेण्डर अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान समृद्धि को समर्पित है। सच्चाई तो यह है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला किसान समृद्धि एक महत्वपूर्ण पहल है जिसका उद्देश्य वैश्विक कृषि में महिलाओं की भूमिका को मान्यता देना और उन्हें सशक्त बनाना है।

प्रसार शिक्षा निदेशक एवं मार्गदर्शक डॉ. आर. एल. सोनी ने बताया कि एमपीयूएटी का कैलेंडर किसानों के लिए बहुत उपयोगी है। इसमें हर महीने खेत में किए जाने वाले काम, फसलों में लगने वाले कीड़े-बीमारियों के बारे में जानकारी है, साथ ही उनका नियंत्रण और रसायनों की मात्रा भी बताई गई है। यह कैलेंडर एमपीयूएटी के अधिनस्थ कृषि विज्ञान केन्द्र यथा बांसवाड़ा, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, राजसमन्द, उदयपुर द्वितीय व भीलवाड़ा द्वितीय से जुड़े किसानों के लिए बनाया गया है । इसमें उनकी फसलें और कृषि क्रियाओं को ध्यान में रखकर सुझाव दिए गए हैं। मेवाड़ संभाग के किसानों को यह कैलेंडर एक सच्चा मित्र और मार्गदर्शक लगेगा। यह कैलेंडर मेवाड़-वागड़ संभाग के लिए बहुत खास है। इसमें ऋतु अनुसार सब्जियों, फलों और फूलों की बुवाई के बारे में बताया गया है, साथ ही सावधानियां भी दी गई हैं। चूंकि एक अच्छा और सच्चा किसान ही पशुपालक भी होता है। यह कैलेंडर पशुपालकों के लिए भी बहुत उपयोगी है। इसमें गाय-भैंस, बकरी, मुर्गी, भेड़-ऊँट पालन के बारे में बहुमूल्य जानकारियां हैं, ताकि पशुपालक बीमार पशुओं की प्राथमिक चिकित्सा घर पर ही कर सकें।

संपादक डॉ. योगेश कनोजिया ने बताया कि एमपीयूएटी का कैलेंडर बहुत व्यापक है। इसमें राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय दिवस, तीज-त्योहार और अन्य महत्वपूर्ण कार्य भी शामिल हैं जो हमारे दैनिक जीवन में उपयोगी हैं। एमपीयूएटी का कैलेंडर सच में बहुमुखी है इसमें उन्नत कृषि तकनीकों को सचित्र दिखाया गया है और केन्द्रों की गतिविधियों की रंगीन तस्वीरें भी हैं। इससे किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और वे नई तकनीकें अपनाकर अपनी खेती को बेहतर बना सकेंगे। एमपीयूएटी का कैलेंडर वाकई किसानों के लिए एक गाइड है। इसमें महत्वपूर्ण फोन नम्बर भी दिए गए हैं ताकि जरूरत पड़ने पर वे तुरंत सहायता ले सकें। यह कैलेंडर किसानों के लिए एक उपयोगी संसाधन है जो उन्हें सर्वोत्तम कृषि पद्धतियों, उत्पादकता बढ़ाने और जलवायु अनुकूलन में मदद करेगा में सहायता के लिए एक नियोजित समय सारणी प्रदान करता है। एमपीयूएटी के कैलेंडर को बनाने में डॉ. अरविन्द वर्मा, डॉ. एम. के. महला, डॉ. सुनिल जोशी, डॉ. एस.एस. लखावत, डॉ. राजीव बैराठी और श्री बी. एस. झाला का सहयोग रहा है। जिन्होंने किसानों के लिए इस उपयोगी संसाधन को तैयार किया है। कैलेंडर के विमोचन के दौरान माननीय कुलपति डॉ. प्रताप सिंह के अलावा डॉ. आर.एल. सोनी, डॉ. योगेश कनोजिया, डॉ. अरविंद वर्मा, डॉ. एम.के.महला, डॉ. लतिका शर्मा, राजीव बैराठी सहित निम्नलिखित सदस्य भी उपस्थित थे।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 321 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 223 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 170 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 151 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 209 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 401 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व