कॉमर्स कॉलेज में  “रन फॉर स्वदेशी” का आयोजन

  • Udaipur
  • January 12, 2026
  • 0 Comments

उदयपुर (अमोलक न्यूज़ Amolak News) स्वामी विवेकानंद जयंती (विश्व युवा दिवस) के अवसर पर मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के वाणिज्य एवं प्रबंध अध्ययन महाविद्यालय द्वारा “रन फॉर स्वदेशी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र–छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. शूरवीर सिंह भाणावत ने विद्यार्थियों को स्वदेशी अपनाने का संकल्प दिलाते हुए भारतीय उत्पादों एवं सेवाओं के उपयोग से स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वदेशी केवल आर्थिक ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय चेतना से भी जुड़ा हुआ विषय है।

सहायक छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. देवेंद्र श्रीमाली ने बताया कि स्वदेशी के संदेश को समाज तक पहुंचाने के उद्देश्य से “रन फॉर स्वदेशी” का आयोजन किया गया। “जब भी बाजार जाएंगे, माल स्वदेशी लाएंगे” जैसे प्रेरक नारों के साथ शिक्षकों द्वारा हरी झंडी दिखाकर रन का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. शिल्पा वर्डिया, डॉ. रेनू शर्मा, डॉ. विनोद कुमार मीणा सहित अतिथि शिक्षक एवं शोधार्थी भी उपस्थित रहे। आयोजन ने युवाओं में स्वदेशी के प्रति जागरूकता एवं राष्ट्रीय कर्तव्यबोध को सुदृढ़ करने का संदेश दिया।

Related Posts

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता उदयपुर में, भाजपाईयों ने किया स्वागत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता वैवाहिक समारोह में भाग लेने दो दिवसीय प्रवास पर उदयपुर के महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पर पहुंची जहां भाजपा के…

You Missed

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

  • February 14, 2026
  • 54 views
कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता उदयपुर में, भाजपाईयों ने किया स्वागत

  • February 14, 2026
  • 32 views
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता उदयपुर में, भाजपाईयों ने किया स्वागत

ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

  • February 14, 2026
  • 32 views
ट्रैफिक जाम से जूझता उदयपुर, पर्यटन पर गहराता संकट

महाशिवरात्रि पर्व पर एकलिंगनाथ जी की पूजा और कार्यक्रम जानिए

  • February 14, 2026
  • 25 views
महाशिवरात्रि पर्व पर एकलिंगनाथ जी की पूजा और कार्यक्रम जानिए

अब भारत का पासपोर्ट दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट्स की सूची में

  • February 13, 2026
  • 15 views
अब भारत का पासपोर्ट दुनिया के सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट्स की सूची में

डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ करेंगे 70 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

  • February 13, 2026
  • 22 views
डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ करेंगे 70 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान