कृषि बिलों पर NDA को दूसरा झटका:हनुमान बेनीवाल की RLP ने भी अलायंस छोड़ा; अकाली दल 3 महीने पहले अलग हो चुका

नए कृषि कानूनों का विरोध अब एनडीए (NDA) के अंदर भी तेज हो गया है। अकाली दल के अलायंस छोड़ने के 3 महीने के बाद एक और सहयोगी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) भी NDA से अलग हो गई। अलवर के शाहजहांपुर-खेड़ा बॉर्डर पर RLP के संयोजक और नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने NDA से अलग होने का ऐलान किया। किसानों के मुद्दे पर बेनीवाल ने 19 दिसंबर को संसद की तीन समितियों से भी इस्तीफा दे दिया था।

हनुमान बेनीवाल लोकसभा चुनाव से पहले अप्रैल 2019 में अपनी पार्टी RLP के साथ NDA से जुड़े थे। गठबंधन के चलते भाजपा ने नागौर लोकसभा सीट पर बेनीवाल के सामने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था। लेकिन, अब बेनीवाल ने कहा है- आज से भाजपा से अलायंस खत्म हो गया। किसानों के लिए जरूरत पड़ी तो सांसद पद से भी इस्तीफा दे दूंगा। यदि कानून लाते वक्त संसद में होता, तो यह कागज फाड़ देता।

राजस्थान की राजनीति में जाट चेहरा
नागौर जिले का खींवसर बेनीवाल का गढ़ है। खजवाना, जनाणा, बू-नरावता और ग्वालू समेत कई गांवों में बेनीवाल का असर है। यहां बड़ी संख्या में जाट समुदाय है, जो किसान हैं। RLP ने हाल ही में हुए पंचायती राज चुनावों में पूरे राजस्थान में अपने उम्मीदवार उतारे थे। अब दूसरे जिलों के किसानों को साधने के बेनीवाल आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। माना जा रहा है कि इसीलिए उन्होंने खुद को अलायंस से अलग कर लिया।

3 महीने में NDA को दूसरा झटका
कृषि कानूनों को लेकर केंद्र के खिलाफ किसान महीनेभर से भी ज्यादा समय से धरने पर बैठे हैं। सरकार की तमाम कोशिशों के बाद भी आंदोलन जारी है। अगर NDA की बात करें, तो गठबंधन को तीन महीने में यह दूसरा बड़ा झटका है। इससे पहले, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद, 26 सिंतबर को NDA का दो दशक से ज्यादा पुराना सहयोगी अकाली दल अलग हो गया था। 26 दिसंबर को RLP अलग हो गई। यानी तीन महीनों में NDA को यह दूसरा बड़ा झटका लगा है।

Related Posts

विनस प्रीमियर लीग में रॉयल्स क्लब रहा विजेता

उदयपुर (अमोलक न्यूज़ Andolan News)। विशानागर नवयुवक समिति द्वारा आयोजित विनस प्रीमियर लीग का फाइनल बड़े उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।लीग में कुल 9 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला…

उदयपुर की तीन बेटियों ने हासिल किया कराटे में ब्लैक बेल्ट

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। विगत वर्ष 23 नवंबर को आयोजित हुई कराटे ब्लैक बेल्ट ग्रेडिंग में एक्सट्रीम मार्शल आर्ट्स के तीन बालिकाओं ने सफलता हासिल की।एक्सट्रीम मार्शल आर्ट्स राजस्थान…

You Missed

विनस प्रीमियर लीग में रॉयल्स क्लब रहा विजेता

  • January 20, 2026
  • 4 views
विनस प्रीमियर लीग में रॉयल्स क्लब रहा विजेता

उदयपुर में प्रकाश कोठारी का ‘खेला’, ओसवाल सभा में सबके सब जीते, टीम संजय भंडारी हारी

  • January 19, 2026
  • 103 views
उदयपुर में प्रकाश कोठारी का ‘खेला’, ओसवाल सभा में सबके सब जीते, टीम संजय भंडारी हारी

उत्तम स्वामी महाराज बोले हर हिन्दू घर से निकलने से पहले लगाए तिलक

  • January 19, 2026
  • 16 views
उत्तम स्वामी महाराज बोले हर हिन्दू घर से निकलने से पहले लगाए तिलक

राजस्थान में रिटायर्ड टीचर और पति डिजिटल अरेस्ट, 71 लाख ठगे

  • January 18, 2026
  • 34 views
राजस्थान में रिटायर्ड टीचर और पति डिजिटल अरेस्ट, 71 लाख ठगे

महावीर इंटरनेशनल दक्ष उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोह

  • January 18, 2026
  • 80 views
महावीर इंटरनेशनल दक्ष उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोह

गजपाल सिंह राठौड़ – SIR को लेकर कांग्रेस में हताशा और निराशा

  • January 18, 2026
  • 26 views
गजपाल सिंह राठौड़ – SIR को लेकर कांग्रेस में हताशा और निराशा