भामाशाह की प्रतिमा पर हुआ दुग्धाभिषेक, कल शोभायात्रा

उदयपुर। ओसवाल बड़े साजन सभा, महावीर युवा मंच एवं जैन सोश्यल ग्रुप मेवाड़ रीजन के सहयोग से भामाशाह जयंती की पूर्व संध्या पर आज हाथीपोल स्थित भामाशाह की प्रतिमा पर दुग्धाभिषेक एवं दीप प्रज्वलन किया गया।
समाज के महामंत्री आलोक पगारिया ने बताया कि महावीर युवा मंच के मुख्य संरक्षक प्रमोद सामर, ओसवाल बड़े साजन सभा के अध्यक्ष कुलदीप नाहर, समारोह संयोजक अनिल नाहर, महावीर युवा मंच अध्यक्ष डॉ. नरेन्द्र जैन, ओसवाल सभा के उपाध्यक्ष डा. तुक्तक भानावत, महावीर युवा मंच महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा मधु सुराणा सहित बड़ी संख्या में समाज जनों ने दुग्धाभिषेक कर प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किये।
पूरे भामाशाह चौराहे पर रंग बिरंगी विद्युत रोशनी से सजावट की गई। शोभायात्रा शुक्रवार प्रातः 9.30 बजे हाथीपोल से प्रस्थान करेगी। मार्ग में जैन सोश्यल ग्रुप मेन, के द्वारा शीतल छाछ की व्यवस्था की गई है। उदयपुर सेवा समिति के अध्यक्ष गणेश डागलिया के नेतृत्व में सेवा समिति के सदस्य घंटाघर पर पुष्प वर्षा करेंगे।

बड़ा बाजार में जैन सोष्यल ग्रुप लोटस द्वारा कुल्फी वितरित कर स्वागत किया जायेगा। कई संस्थाओं द्वारा स्थान-स्थान पर स्वागत द्वार व पुष्प वर्षा द्वारा स्वागत किया जायेगा। शोभायात्रा में शहर के विभिन्न समाजों के पदाधिकारी, गणमान्य व्यक्ति सम्मिलित होंगे। पंचायती नोहरे में शोभायात्रा के समापन पर भामाशाह जयन्ति का समारोह आयोजित किया जायेगा।

Related Posts

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर जिले के बच्चों के लिए आयोजित होने जा रहा ‘जयपुर बाल महोत्सव’ प्रेरणा और नवाचार का विशेष मंच बनकर सामने आया है। इस महोत्सव…

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पिम्स अस्पताल उमरडा द्वारा बुधवार को 185 सैन्य अस्पताल उदयपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन गया । सेना के लिए विशेष रक्तदान शिविर में देश के…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 191 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 119 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 85 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 74 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 128 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 313 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व