राजस्थान के सभी बेरोजगारों को मिले बेरोजगारी भत्ते का लाभ: आक्या

चित्तौड़गढ़। चित्तौडगढ़ विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने मंगलवार को विधानसभा में राजस्थान के युवा बेरोजगारो को मिलने वाले बेरोजगारी भत्ते का प्रश्न सदन में उठाया।
विधायक आक्या ने सदन में प्रश्न संख्या 4 के तहत राजस्थान में युवा बेरोजगारो को मिलने वाले बेरोजगारी भत्ते का प्रश्न उठाते हुए सदन में पुछा की क्या सरकार राजस्थान के समस्त युवा बेरोजगारो को बेरोजगारी भत्ता देने पर विचार रखती है। चित्तौडगढ़ जिले में कितने बेरोजगारो को बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है तथा विधानसभा क्षैत्र चित्तौडगढ़ में विगत तीन वर्षो में कितने बेरोजगारो ने बेरोजगारी भत्तेे हेतु आवेदन किया, कितनों के आवेदन लम्बित है तथा कितनो को भत्ते का लाभ दिया गया। प्राप्त आवेदन में पात्र व अपात्र का किस प्रकार निर्धारण किया गया है।
इस पर मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने जवाब दिया कि तहसील चित्तौडगढ़ में युवा संबल योजना के तहत विगत तीन वर्षो में बेरोजगारो के 3106 आवेदन प्राप्त हुए तथा उनमें से 1470 बेरोजगारो को बेरोजगारी भत्ते का लाभ दिया जा रहा है।
मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड के जवाब से विधायक आक्या ने असंतुष्ट होकर सदन में कहां की उनके द्वारा पूछे गये प्रश्न का मंत्री उचित जवाब नही दे पा रहे है। उनके द्वारा विधानसभा का डाटा उपलब्ध कराने को कहा तो मंत्री द्वारा तहसील का डाटा उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार द्वारा तहसील क्षैत्र चित्तौड़गढ़ का जो डाटा सदन में रखा गया है उसमें प्राप्त आवेदनो में से आधे से भी कम को बेरोजगारी भत्ते का लाभ मिल रहा है। चित्तौडगढ़ कार्यालय में पर्याप्त अधिकारी, कर्मचारी नही होने से मात्र कुछ प्रतिशत आशार्थीयों को भत्ते का लाभ देकर अनेक शिक्षित बेरोजगारो को अपात्र की श्रेणी में रख उन्हे बेरोजगारी भत्ते के लाभ से वंचित किया जा रहा है जिससे उनमें हताशा की भावना घर कर जाती है, सरकार को सभी शिक्षित बेरोजगारो को बेरोजगारी भत्ते का लाभ दिये जाने पर विचार करना चाहिए।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 361 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 263 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 199 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 180 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 252 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 446 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व