पूनिया ने रोहिताश्व शर्मा को भाजपा से आउट किया

जयपुर। राजस्थान भाजपा में आखिर शनिवार को जो हुआ उससे यह संदेश भाजपा राजस्थान के नेताओं को दे दिया गया है राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनिया का भाजपा के केन्द्रीय आलाकमान ने फ्री हैंड कर दिया है। पूनिया ने पार्टी में बयानबाजी करने पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बहुत करीबी पूर्व परिहवन मंत्री रोहिताश्व शर्मा को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है।
पूनिया ने रोहिश्ताव शर्मा को छह साल के लिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया। बता दे कि पार्टी लाइन से हटकर बयानबाजी पर पिछले महीने में रोहिताश्व को एक नोटिस दिया गया था। उसका जवाब भी उन्होंने दिया लेकिन जवाब से पार्टी संतुष्ट नहीं हुई और पार्टी ने उनको बाहर का रास्ता दिखाया है।
इस फैसले के बाद राजस्थान भाजपा में पूनिया अब पार्टी में किंग मेकर हो गए है, असल में इतने दिनों वसुंधरा समर्थकों की ओर से बयान देकर कह रहे थे कि बिना वसुंधरा के राजस्थान में अधूरा है। इस बीच पूनिया, विस में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया तक ने भी जवाब में बयान दिया और कहा कि पार्टी का संसदीय बोर्ड तय करता है कि मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा। कटारिया ने तो इतना तक कह दिया था कि बलराज मधोक, उमा भारती से लेकर कई नेता पार्टी से गए थे लेकिन घूम फिर कर वापस भाजपा में लौट आए थे।
रोहिताश्व को निकालने के बाद पूनिया की टीम सक्रिय हो जाएगी और जो विरोध में बोलने वाले है वे भी सोचने को मजबूर है। देखते है अब आगे राजस्थान भाजपा में क्या क्या होता है।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 406 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 297 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 244 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 214 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 306 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 484 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व