कोमा से होश में आए पिता बोले-इलाज पर कितना रुपया खर्च किया? बेटा बोला गहलोत सरकार…

उदयपुर। सर, मैं करौली जिले का निवासी हूं और मेरे 80 वर्ष के पिता कोमा में थे तो इसी हॉस्पीटल में लाकर इलाज करवाया। पिता को आज शाम को 5 बजे ही जब होश आया तो उन्होंने इतने बड़े प्राईवेट जैसे चमचमाते हॉस्पीटल को देखकर मुझसे कहा – बेटा इतने महंगे हॉस्पीटल में मेरा इलाज करवाया और सारा रुपया मेरे इलाज पर खर्च कर दिया ? तो मैंने कहा कि पिताजी, यह अशोक गहलोत सरकार है, इसमें 2011-12 से निःशुल्क इलाज होता आ रहा है।


यह संवाद मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत से शुक्रवार को उदयपुर के महाराणा भूपाल चिकित्सालय में करोली निवासी डॉ. धर्मसिंह मीणा से रूबरू होते हुए सामने आया। मुख्यमंत्री से मुखातिब होते हुए धर्मसिंह ने कहा कि मेरे पिताजी हरिगोविंद मीणा अनपढ़ है और गांव में खेती कर गुजारा करते हैं। कभी किसी हॉस्पीटल में भर्ती रहे नहीं। आज पिताजी ने होश में आते ही हॉस्पीटल को देखकर आश्चर्य व्यक्त किया और कहा कि गांव का 80 वर्षीय बुजुर्ग स्तरीय हॉस्पीटल में अपना निःशुल्क इलाज करवा पा रहा है, यह सब कुछ गहलोत सरकार के कारण ही संभव हो पा रहा है। पिताजी ने कहा है कि ऐसे मुख्यमंत्री को मातारानी का आशीर्वाद दें। धर्मसिंह ने मुख्यमंत्री को कहा कि आपको निःशुल्क इलाज की इस योजना लाने के लिए पीढि़यों का आशीर्वाद मिलता रहेगा। मुख्यमंत्री ने भी धर्मसिंह को उनके पिताजी को प्रणाम कहने को बोला।
इस दौरान आरएनटी प्राचार्य डॉ.लाखन पोसवाल ने पूरे चिकित्सालय में 250 आईसीयू बेड विकसित करने के साथ ही चिकित्सालय में किए गए विकास की जानकारी दी।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 88 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 29 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 71 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व