तीन स्कूल मर्ज कर बने स्कूल में भी हिंदी मीडियम बंद किया, एसडीएमसी के फैसले को दरकिनार किया

उदयपुर। एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को पूर्व सांसद रघुवीर सिंह मीणा से मिलकर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पहाड़ा गिर्वा को दो पारी ​में अंग्रेजी व हिन्दी दोनों मीडियम में संचालित करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने सांसद मीणा को बताया कि माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर स्कूल को अंग्रेजी माध्यम से संचालित करने का प्रस्ताव मांगा था जिस पर स्कूल में एसडीएमसी कि बैठक आयोजित की गई जिसमे निर्णय किया गया था कि छात्र हित को देखते हुए विद्यालय को यथा स्थिति में हिन्दी मीडियम में ही रहने दिया जाए।

निदेशालय ने फिर स्थानीय विद्यालय को महात्मा गाँधी अंग्रेजी स्कूल का प्रस्ताव मांगा गया, उक्त आदेश में कॉलम संख्या 7 में यह उल्लेख किया गया था कि महात्मा गाँधी अंग्रेजी माध्यम रा.वि. पहाड़ा. गिर्वा उदयपुर स्कूल दो पारी में एक में अंग्रेजी तो दूसरीे में हिन्दी मीडियम में चलाया जाए। एस.डी.एम.सी की बैठक बैठक में समिति अध्यक्ष, सचिव, वार्ड पार्षद, अभिभावक व सदस्यों की सर्व सहमति से यह निर्णय लिया गया कि यदि उक्त विद्यालय को अंग्रेजी माध्यम बना दिया जाता है तो उक्त विद्यालय को दो पारी में चलाया जाए, प्रथम पारी हिन्दी माध्यम व द्वितीय पारी अंग्रेजी माध्यम में चलाई जाए।

पूर्व सांसद मीणा को प्रतिनिधियों ने बताया कि उक्त विद्यालय में लगभग 450 विद्यार्थी है। अंग्रेजी माध्यम बनने से मात्र नए बच्चे अंग्रेजी माध्यम के 119 विद्यार्थी आए है जबकि अन्य विद्यालय की दूरी ज्यादा होने के कारण 105 बच्चों ने अपनी सहमति दी। अभी भी 225 विद्यार्थी ऐसे है जिनका भविष्य अंग्रेजी माध्यम होने से अंधकार में है जबकि पार्षद व एस.डी.एम.सी के सभी सदस्यों ने स्पष्ट तौर पर प्रस्ताव दिया था कि यदि अंग्रेजी माध्यम करे तो हिन्दी माध्यम को किसी भी स्थिति में चलाया जाए जिसका एक आदेश 26-052022 को पारित भी किया गया था। मीणा को यह भी बताया कि उक्त विद्यालय पूर्व में ही तीन विद्यालय को मर्ज करके बनाया गया था, ऐसे में उक्त विद्यालय के 5 किलोमीटर की परिधि में कोई विद्यालय नहीं है। जिनसे हिन्दी माध्यम के छात्र पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो जाएंगे।

Related Posts

500 के स्टाम्प पेपर का 715 वसूल रहे, यूसीसीआई की शिकायत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष मनीष गलूंडिया ने कलेक्टर (स्टाम्प), उदयपुर को पत्र लिखकर स्टाम्प पेपर की बिक्री में की जा रही…

Union Budget 2026 सीए पल्लवी नाहर-टैक्स कंप्लायंस को बढ़ावा देने का स्पष्ट संकेत

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। उदयपुर के CA पल्लवी नाहर ने कहा कि केंद्रीय बजट 2026 में फ्यूचर एंड ऑप्शंस ट्रेडिंग पर लगने वाला सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स (STT) बढ़ा दिया गया…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 88 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 29 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 71 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व