कटारिया का वसुंधरा गुणगाण, बार-बार गिनाएं राजे के काम

उदयपुर। राजस्थान में पिछले दिनों देश के गृहमंत्री व भाजपा के बड़े नेता अमित शाह Amit Shah के दौरें के बाद राजस्थान Rajasthan भाजपा में कुछ बदलाव दिख रहा है। राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे Vasundhara Raje पिछले दिनों ही मेवाड़ यात्रा पर आई लेकिन मेवाड़ के कदावर नेता जाने वाले विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता गुलाबचंद कटारिया Gulab Chand Kataria और उनकी टीम उनकी अगवानी में नहीं गई। कटारियान ने निशाने पर भी लिया लेकिन अब वे बदल गए है।

गुरुवार को उदयपुर शहर में भाजपा की ओर से प्रदेश की गहलोत सरकार के खिलाफ आयोजित की गई जन आक्रोश रैली में गुलाबचंद कटारिया का आक्रोश सरकार के खिलाफ तो जमकर था और तीखा था लेकिन वे वसुंधर राजे को लेकर बदले—बदले से थे। असल में कटारिया ने करीब पांच से छह बार वसुंधरा राजे के गुणगाण गाते हुए उनके कार्यकाल की योजनाओं को गिनाते हुए इतने तो कहा कि वसुंधराजी ने जो काम किए आज याद कीजिए और आज इस गहलोत सरकार को देखिए।

कटारिया जिस सभा को संबोधित कर रहे थे उसके पीछे भाजपा के नेशनल प्रेसीडंट, प्रधानमंत्री और राजस्थान प्रेसीडेंट और स्वयं उनका फोटो लग रहा था लेकिन वहां राजे का फोटो नहीं था। सभा में कटारिया ने राजे की वाहवाही की तो उनकी टीम में विचार में पड़ गई क्योंकि वे जानते थे कि जब राजे आई तब भाई साहब ने दूरी बनाई थी और अब एकाएक क्यां हो गया।

राजनीतिक समीक्षकों की माने तो अमित शाह के दौरें के बाद से ही यह हुआ है और अभी तो बहुत कुछ होने वाला है। शाह ने पार्टी की एकता और 2023 में सरकार लाने के मिशन को लेकर राजस्थान में कुछ भी हो सकता है। बता दें कि राजस्थान भाजपा अलग—अलग गुटों में बंटी है और राजे गुट उनको सीएम का चेहरा घोषित करना चाहता है।

हमारी रिपोर्ट कैसी लगी हमे Twiiter पर जरूर बताए @NewsAmolak

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 87 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 27 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 71 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व