अभ्यारण्यों में कर्मचारियों के लिए हार्ड ड्यूटी अलाउंस पर करेंगे विचार : वन राज्य मंत्री

जयपुर। वन राज्य मंत्री श्री सुखराम विश्नोई ने मंगलवार को विधानसभा में आश्वस्त किया कि प्रदेश के अभ्यारण्यों में कार्यरत कर्मचारियों के लिए हार्ड ड्यूटी अलाउंस के संबंध में विचार किया जाएगा।

विश्नोई प्रश्नकाल में विधायकों द्वारा इस संबंध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि अभ्यारण्य व टाईगर रिजर्व में जो कर्मचारी व रेंजर कार्यरत है, उनको वहीं सुविधा प्राप्त् है, जो अन्य वन कर्मचारियों व रेंजर को प्राप्त होती है। बाघ परियोजनाओं के अधीन अधिकारी कर्मचारियों को राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा जारी दिशा निर्देशानुसार उनके द्वारा स्वीकृत वार्षिक कार्य योजना में परियोजना भत्ता मद में स्वीकृत राशि से परियोजना भत्ते का भुगतान प्रतिमाह किया जाता है।

बाघ परियोजनाओं में कार्यरत फ्रन्टलाईन फील्ड में तैनात स्टाफ यथा वनपाल सहायक वनपाल वाहन चालक वनरक्षक कार्य प्रभारित कर्मचारियों को भारत सरकार के अधिसूचना के अनुरूप 860 रूपए प्रति माह की दर से राशन भत्तेा का भुगतान किया जाता है।

इससे पहले विधायक श्री भरत सिंह कुंदनपुर के मूल प्रश्न के जवाब में उन्होंने बताया कि यह सही है कि अभ्यारण्यों व टाईगर रिजर्व में दूर दराज के नाकों में अति अल्प  संसाधनों में रहना व कार्य करना कठिन होने के कारण कोई भी वनकर्मी अपनी इच्छा से वहां रहना नहीं चाहता है। नई भर्ती होने पर भी 2 साल पूरे होने पर गार्डों ने अपने स्थानान्तरण अन्य स्थान पर करवा लिये हैं। वर्ष 2013-14 में कुल 22 वनकर्मियों की भर्ती हुई, जिनमें से 9 वर्तमान में कार्यरत हैं तथा वर्ष 2015-16 में 62 वनकर्मियों की भर्ती हुई, जिनमें से वर्तमान में 40 वनकर्मी ही कार्यरत है। उन्होंने बताया कि विभाग में विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव कर्मचारी चयन बोर्ड को भेजे जायेंगे।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 361 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 263 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 199 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 180 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 252 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 446 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व