200 फीट गहरी खाई में गिरा कैमिकल से भरा टेंकर

उदयपुर। पुलिस थाना गोवर्धन विलास उदयपुर के अन्तर्गत कैमिकल से भरा एक टेंकर हाइवे पुलिया से 200 फीट गहरी खाई में गिर गया है एवं चालक, परिचालक फंसे हुए। उनको बाहर निकालने के लिए डीआरएफ टीम ने आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ एक रेस्क्यू टीम अविलम्ब घटनास्थल पर भिजवाये।
एसडीआरएफ सेनानायक पंकज चौधरी की अनुमति प्राप्त कर डी कम्पनी एसडीआरएफ उदयपुर प्रभारी कम्पनी कमाण्डर राकेश कुमार को अविलम्ब एक रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर भिजवाने हेतु बताया गया। कम्पनी कमाण्डर ने हैड कानि0 रोशन लाल के नेतृत्व 11 जवानों की एक रेस्क्यू टीम को घटनास्थल के लिए रवाना किया। शाम 06 बजे घटनास्थल पर पहुँचकर टीम कमाण्डर ने स्थिति का जायजा लिया तथा एसडीआरएफ कमाण्डेन्ट को बताया कि पुलिस थाना गोवर्धन विलास के अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 08/48 पर उदयपुर से अहमदाबाद की तरफ जा रहा कैमिकल से भरा एक टेंकर अनियन्त्रित होकर पुलिया से 200 फीट गहरी खाई में गिर गया है, जिसमें चालक परिचालक फंसे हुए है। टेंकर से कैमिकल का रिसाव हो रहा है जो ज्वनलशील हो सकता है।

एसडीआरएफ राजस्थान सेनानायक ने टीम कमाण्डर को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये, साथ टीम की सुरक्षा को ध्यान में रख कर रेस्क्यू ऑपरेशन को अन्जाम देने हेतु बताया एवं गणपति महावर डिप्टी कमाण्डेन्ट, प्रमोद शर्मा सहायक कमाण्डेन्टतथा डी कम्पनी एसडीआरएफ उदयपुर प्रभारी कम्पनी कमाण्डर राकेश कुमार को ऑपरेशन के निकटम सुपरवीजन हेतु नियुक्त किया।

टीम कमाण्डरस्वयं ने रेस्क्यू टीम के हैड कानि0 रमेश तथा जवानों
रामकिशोर, भीमसिंह, जितेन्द्र,राकेश, हीरालाल, हरिनारायण, रामजीलाल, गंगाराम तथा कृष्ण कुमार ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। रेस्क्यू टीम के सामने सबसे बडी चुनौती यह थी कि कैमिकल ज्वलनशील है तो रेस्क्यू उपकरणों के उपयोग से आग लग सकती थी इसलिए टीम कमाण्डर ने सबसे पहले दमकल गाडियों की मदद से टेंकर की केबिन पर पानी डलवाया, उसके बाद ही टीम को रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने के निर्देश दिये।

टीम ने सर्वप्रथम पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्यूपमेन्ट पहन कर आर0आर0सॉ की मदद से टेंकर की केबिन को काटना शुरू किया साथ ही उपकरण से उठने वाली चिंगारियों पर साथ-साथ पानी डाला गया। अथक परिश्रम, कडी मेहनत मशक्कत से रेस्क्यू टीम को शाम 07ः25 बजे सफलता मिली तथा टेंकर की केबिन में फंसे चालक एवं परिचालक के शव को बाहर निकालकर स्थानीय प्रशासन को सुपुर्द किया।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 278 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 171 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 138 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 117 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 171 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 360 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व