आईपीडी टावर : एसएमएस हॉस्पिटल में 1200 बेड की क्षमता बढ़ेगी,20 ऑपरेशन थियेटर भी बढे़ंगे

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरूवार को मुख्यमंत्री निवास पर मेडिफेस्ट-2022 के लोगो का विमोचन किया।

दो दिवसीय मेडिफेस्ट-2022 का उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा 5 अप्रैल को किया जाएगा। मेडिफेस्ट के दौरान 18 इंटरेक्टिव सेशन में विषय विशेषज्ञ विभिन्न बीमारियों एवं उनके उपचार में काम आने वाली आधुनिक तकनीक के बारे में जानकारी देंगे। एसएमएस मेडिकल कॉलेज ग्राउंड में 5 अप्रैल को ही चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग से जुड़ी प्रदर्शनी का उद्घाटन भी होगा।

गहलोत 5 अप्रैल को एसएमएस अस्पताल में बनने वाले 24 मंजिला नए आईपीडी टावर एवं इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी का भूमि पूजन एवं शिलान्यास भी करेंगे। इन दोनों की लागत करीब 588 करोड़ रूपये है। आईपीडी टावर एवं कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट बनने से एसएमएस हॉस्पिटल में 1200 बेड की क्षमता बढ़ जाएगी। साथ ही 20 ऑपरेशन थियेटर, 4 कैथ लैब एवं 100 ओपीडी रजिस्ट्रेशन काउंटर भी बढे़ंगे।

लोगो विमोचन के दौरान नगरीय विकास एवं आवासन मंत्री श्री शांति धारीवाल, प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा शिक्षा श्री वैभव गालरिया, शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्री आशुतोष एटी पेडनेकर, जयपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त श्री गौरव गोयल एवं एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुधीर भण्डारी भी उपस्थित थे।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 279 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 172 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 138 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 117 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 171 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 360 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व