राजस्व मंत्री रामलाल जाट की Corona रिपोर्ट भी पॉजिटिव

जयपुर/भीलवाड़ा। राजस्थान के राजस्व मंत्री रामलाल जाट की कोराना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। मंत्री जाट ने स्वयं सोशल मीडिया पर बताया कि अपना कोविड टेस्ट करवाया जो पॉजिटिव आया है। पिछले दो दिन में मेरे संपर्क में आए सभी लोगों से निवेदन है कि वे स्वयं को आइसोलेट कर लें एवं अपना कोविड टेस्ट अवश्य करवाएं। भीलवाड़ा के बनेड़ा से आने वाले जाट ​उदयपुर के प्रभारी मंत्री भी है और वे अभी दो दिन पहले उदयपुर में ही थे। उदयपुर में इनवेस्ट ​उदयपुर समिट में भाग लेने के बाद वे उदयपुर में जिला स्तरीय बैठकों को भी शामिल हुए और कई आयोजनों में शरीक हुए।

एक दिन पहले 240 रोगी मिले भीलवाड़ा में

भीलवाड़ा जिले में शनिवार को इस अवधि के सर्वाधिक कोरोना के 240 नए रोगी मिले। 1378 सैंपल में से 7 प्रतिशत पॉजिटिव पाए गए। वहां संक्रमण दर भी तेजी से बढ़ रही है। एक जनवरी से शुरू हुई तीसरी लहर में अब तक 15 दिन में 15636 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से कोई भी अस्पताल में भर्ती नहीं है। ठीक होने वालों से 99 प्रतिशत संक्रमित होम आइसोलेशन में ही रहे। जो 1 प्रतिशत संक्रमित अस्पताल में भर्ती हुए उन्हें या तो दूसरी कोई गंभीर बीमारी थी या किसी ऑपरेशन से पहले जांच में संक्रमित पाए गए।
भीलवाड़ा सीएमएचओ डॉ. मुस्ताक खान ने बताया कि जिले में 240 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। गांवों में जहां 111 संक्रमित मिले वहीं शहर में इनकी संख्या 129 है। जहाजपुर और शहर का चंद्रशेखर आजाद नगर कोरोना हॉटस्पॉट के रूप में उभरा है।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 222 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 139 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 107 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 87 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 143 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 328 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व