Rajasthan के कई जिलों में Corona का ग्राफ बढ़ा, 10307 केस आज आए

जयपुर। शुक्रवार के दिन भी राजस्थान में कोरोना संक्रमण के केस बढ़ी संख्या में आए। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 10307 नए पॉजिटिव केस आए है।

उदयपुर में उदयपुर में आज 735 केस आए। इनमें उदयपुर शहर में 587 तो ग्रामीण क्षेत्र में 148 केस आए है। शहर में 59 तो ग्रामीण में 27 कोरोना वॉरियर भी चपेट में आए है। इसके अलावा 6 प्रवासी भी शामिल है। पूरे जिले में 453 नए केस है।कलेक्ट्रेट कार्यालय में आए कई कोरोना संक्रमित, एडीएम सिटी अशोक कुमार सहित 7 से ज्यादा लोग संक्रमित हुए।

टोंक जिले में 70 नए कोरोना पॉजिटिव केस आये सामने, देवली 14,निवाई 12,टोडारायसिंह 5, टोंक ग्रामीण 8 व टोंक शहर में 21 पॉजिटिव केस, आज 18 मरीज हुए रिकवर। इसी प्रकार बूंदी जिले में 41 केस आए इनमें 6 बच्चे भी शामिल है।

दौसा जिले में आज भी 99 कोरोना पॉजिटिव केस आए सामने। सिरोही जिले में कोरोना के 111 नए पॉजिटिव मामले आए सामने आए है, आबूरोड ब्लॉक में 40, पिंडवाड़ा ब्लॉक में 18, सिरोही ब्लॉक में 25, शिवगंज ब्लॉक में 21, रेवदर ब्लॉक में 7 केस आए है।

​अजमेर जिले के केकड़ी, सावर, सरवाड़ सहित गांवों में 42 कोरोना संक्रमित आए सामने, सरवाड़ थाने के 8 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव, सरवाड़ थाने में 12 पुलिसकर्मी हो चुके है कोरोना संक्रमित। जिले में केस बढ़ने के साथ प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

राजस्थान हाईकोर्ट में अब वर्चुअल सुनवाई
इधर, कोरोना संक्रमण के कारण राजस्थान हाईकोर्ट में अब वर्चुअल सुनवाई का तय कर दिया गया है, 28 जनवरी तक होगी वर्चुअल सुनवाई, रजिस्ट्रार जनरल ने जारी की अधिसूचना में कहा कि हाईकोर्ट, अधीनस्थ अदालतों में 75% स्टाफ रोटेशन के आधार पर बुलाया जाएगा।

संभाग मुख्यालयों के केस एक नजर में
जयपुर 2549
जोधपुर 801
उदयपुर 735
बीकानेर 615
भरतपुर 576
कोटा 348

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 322 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 224 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 171 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 152 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 211 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 402 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व