एक नगर पालिका अधिशासी अधिकारी की वेतनवृद्धि रोकी, सम्पर्क पोर्टल पर रिजल्ट नहीं दिया

उदयपुर। मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशानुसार आमजन को त्वरित राहत प्रदान करने के लिए संचालित सम्पर्क पोर्टल के क्रियान्वयन को लेकर जिला कलक्टर ताराचंद मीणा ने गंभीरता दिखाई है। उन्होंने संपर्क पोर्टल पर प्रकरणों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले फतहनगर-सनवाड़ नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी ललित सिंह देथा पर 17 सीसीए में कार्यवाही करते हुए एक वार्षिक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के निर्देश दिए है।
कलक्टर ने राज्य सरकार के निर्देशानुसार निर्धारित तय समय सीमा में प्रकरण निस्तारित नहीं करने पर यह कार्यवाही करते हुए ईओ को दंडित किया है। जारी आदेश में बताया गया है कि संबंधित कार्मिक द्वारा सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के निस्तारण में कोई रूचि नहीं ली जा रही है। अधिशासी अधिकारी के स्तर पर 86 प्रकरण 61 से 180 दिन की अवधि के वहीं 3 प्रकरण 181 से 365 दिन की अवधि के बकाया हैं। यह कृत्य राजकीय कार्यों के प्रति लापरवाही, उदासीनता व उच्चाधिकारियों के आदेश-निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन है।
लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी-कलक्टर
इस कार्यवाही के बाद जिला कलक्टर ने जिले के सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों को निर्देश दिए है कि राजस्थान संपर्क पर दर्ज प्रकरणों का समय पर निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान करें। इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निर्देशों की अवहेलना व उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार के यह निर्देश है कि आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कर संवेदनशील, पारदर्शी, जवाबदेही प्रशासनिक व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने पूर्व में सभी संभागीय आयुक्त व जिला कलक्टर्स के साथ आयोजित वीसी में सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण की जिला कलक्टर द्वारा प्रभावी मॉनिटरिंग करने एवं प्रकरणों के निस्तारण में हुई देरी के लिए संबंधित अधिकारी-कर्मचारी की जिम्मेदारी तय कर आवश्यक अनुशासनात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए है। वहीं समय समय पर मुख्य सचिव एवं लोक सेवाएं निदेशक व जन अभियोग निराकरण के पदेन शासन सचिव द्वारा वीसी एवं पत्राचार के माध्यम से निर्धारित समय सीमा में अधिकाधिक परिवेदनाओं का निस्तारण करने के निर्देश प्रदान किए है।
–000–

Related Posts

भागवत कथा सुनने से दुख दूर होता है : पुष्कर दास महाराज

उदयपुर।  शहर के आरके पुरम, गिरिजा व्यास पेट्रोल पंप के पीछे,श्री नाथ नगर, साईं अपार्टमेंट के पास में पुष्कर दास महाराज के द्वारा चल रही संगीतमय भागवत कथा के दूसरे दिन…

मुंबई एयरपोर्ट 20 नवंबर को 6 घंटे के लिए रहेगा बंद, जाने पूरी जानकारी

मुंबई। महाराष्ट्र का मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट CSMIA पर 20 नवंबर को छह घंटे के लिए उड़ान सेवाएं बंद रहेंगी। एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया कि गुरुवार को…

You Missed

‘आधे अधूरे‘ नाटक ने दिया साथ रहने का संदेश

  • December 7, 2025
  • 2 views
‘आधे अधूरे‘ नाटक ने दिया साथ रहने का संदेश

उदयपुर का पासपोर्ट केंद्र का अपग्रेडेशन होगा, जाने 9 साल में कितने पासपोर्ट बने

  • December 6, 2025
  • 2 views
उदयपुर का पासपोर्ट केंद्र का अपग्रेडेशन होगा, जाने 9 साल में कितने पासपोर्ट बने

बेदला खुर्द में बीएलओ का किया सम्मान

  • December 6, 2025
  • 2 views
बेदला खुर्द में बीएलओ का किया सम्मान

उदयपुर के सुखलाल साहू कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग में प्रदेश सचिव

  • December 6, 2025
  • 3 views
उदयपुर के सुखलाल साहू कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग में प्रदेश सचिव

हिंदू विजय दिवस की पूर्व संध्या पर पूजन एवं संकल्प

  • December 5, 2025
  • 5 views
हिंदू विजय दिवस की पूर्व संध्या पर पूजन एवं संकल्प

शैली जैन को पीएचडी

  • December 5, 2025
  • 6 views
शैली जैन को पीएचडी