Rajasthan : झालावाड़, कोटा, उदयपुर में स्कूल बंद के आदेश

जयपुर। राजस्थान के कई जिलों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते आंकड़ों के बाद प्रशासन ने सबसे पहले छोटे बच्चों को बचाने के लिए स्कूल बंद करने का ऐलान किया है। इसी क्रम में उदयपुर में 8 से 17 जनवरी तक तो कोटा में 10 से 17 जनवरी तक नर्सरी से आठवीं तक स्कूल बंद किए। वर्चुअल क्लासेज चलेगी और शिक्षकों को स्कूल जाना होगा। झालावाड़ में शुक्रवार को स्कूल बंद कराने के आदेश हुए तो इससे पहले Rajasthan के जयपुर व जोधपुर के कुछ इलाकों में स्कूब बंद करवा दिए है। इधर, उदयपुर जिले में शुक्रवार को जिला प्रशासन शिक्षा विभाग से फीडबैक लेगा, वहां गुरुवार को एक साथ 89 केस आने के बाद प्रशासन चिंतित है। तमात व्यवस्थाओं के साथ ही स्कूलों को बंद कराने पर भी विचार किया जा रहा है।
इधर, कोटा संभाग के झालावाड़ जिले में कोविड—19 के केस बढ़ रहे है। जिला कलक्टर ने झालावाड़ नगरीय क्षेत्र तथा झालरापाटन के पहली से आठवीं तक की कक्षाएं 8 से 17 जनवरी तक बंद करने के आदेश जारी किए हैं। ऑनलाइन अध्ययन की सुविधा निरंतर संचिालत की जाती रहेगी। कोटा में शुक्रवार को 50 से ज्यादा कोविड रोगी आए। उदयपुर के आईआईएम तो जोधपुर आइआइटी में 35 छात्र संक्रमित मिल चुके है।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 87 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 28 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 71 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व