रणधीर का बयान : वल्लभनगर में कांग्रेस-भाजपा फिर होने वाले एक

वल्लभनगर/ भींडर। वल्लभनगर के पूर्व विधायक रणधीर सिंह भीण्डर ने कहा कि भीण्डर नगरपालिका के चेयरमैन चुनाव में फिर भाजपा कांग्रेस का होने वाला है गठबंधन।

भींडर ने एक बयान में कहा कि भींडर पालिका में कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार को पार्टी का चुनाव चिन्ह नहीं देकर निर्दलीय के रूप में अपना उम्मीदवार खड़ा किया है ताकि भाजपा और कांग्रेस के सभी उम्मीदवार उसको वोट दे सकें। क्योंकि विधायक गजेन्द्र सिंह शक्तावत के निधन के बाद विधानसभा उप चुनाव होने वाले हैं ऐसे में दोनों पार्टियाँ पहले की तरह खुले आम एक होने से होने वाले नुक्सान को देखते हुए ऐसा नहीं कर पा रही हैं।
उन्होंने बताया कि इसलिए साथ आने के लिए यह तरीक़ा निकाला गया है वरना कांग्रेस राष्ट्रीय पार्टी होते हुए भी उसने अपने उम्मीदवार को पार्टी सिम्बोल क्यों नहीं दिया। ये पार्टियाँ कुछ भी करें पर भीण्डर और वल्लभनगर की जनता अच्छी तरह से जानती है कि वल्लभनगर में भाजपा कांग्रेस की पुरानी दोस्ती है।

Randhir singh Bhinder

उल्लेखनीय है कि पूर्व में पंचायत समिति भीण्डर के चुनाव में भी भाजपा के सदस्यों ने कांग्रेस को वोट दिया और बदले में कांग्रेस ने भाजपा का उप प्रधान बनाया था। कानोड़ नगरपालिका में भी कांग्रेस के पार्षदों ने भाजपा का चेयरमेन बनाने हेतु भाजपा को वोट दिये थे। नगर पालिका चुनाव में भी जिन दो सीटों पर भाजपा जीती, वहां एक सीट पर कांग्रेस की जमानत जब्त हुई तो दुसरे सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी तीसरे नबंर पर रहा।
भींडर ने कहा कि ऐसे में यही गठबंधन अन्दर खाने चल रहा है जिसकी परिणति 7 को होने वाली वोटिंग में होने वाली है। परन्तु जनता सेना के पास पूर्ण बहुमत है और सभी पार्टी के कार्यकर्ता चेयरमैन बनाने को तैयार बैठे हैं।

  • Related Posts

    गजपाल सिंह राठौड़ – SIR को लेकर कांग्रेस में हताशा और निराशा

    उदयपुर (अमोलक न्यूज़ Andolan News)। एसआईआर को लेकर कांग्रेस झूठे ओर खोखले दावे कर झूठे नरेटिव का वातावरण बनाने की कोशिश कर रही है । देश में आठ बार एसआईआर…

    राजस्थान में सातवीं की पढ़ाई छोड़ने वाले MLA ने 68 की उम्र में दिया MA का एक्जाम

    उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। राजस्थान के एक MLA ने 68 की उम्र में MA का एक्जाम दिया। स्थितियों के बीच सातवीं के बाद पढ़ाई नहीं कर पाए इन विधायक…

    You Missed

    राजस्थान में रिटायर्ड टीचर और पति डिजिटल अरेस्ट, 71 लाख ठगे

    • January 18, 2026
    • 14 views
    राजस्थान में रिटायर्ड टीचर और पति डिजिटल अरेस्ट, 71 लाख ठगे

    महावीर इंटरनेशनल दक्ष उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोह

    • January 18, 2026
    • 30 views
    महावीर इंटरनेशनल दक्ष उदयपुर का शपथ ग्रहण समारोह

    गजपाल सिंह राठौड़ – SIR को लेकर कांग्रेस में हताशा और निराशा

    • January 18, 2026
    • 19 views
    गजपाल सिंह राठौड़ – SIR को लेकर कांग्रेस में हताशा और निराशा

    संथारा साधिका नानी बाई की डोलयात्रा में उमड़े हजारों श्रावक-श्राविकाएं

    • January 17, 2026
    • 389 views
    संथारा साधिका नानी बाई की डोलयात्रा में उमड़े हजारों श्रावक-श्राविकाएं

    डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, थायराइड व माइग्रेन के लिए नि:शुल्क शिविर

    • January 17, 2026
    • 67 views
    डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, थायराइड व माइग्रेन के लिए नि:शुल्क शिविर

    उज्जैन में बनेगा एकलिंगनाथजी का दिव्य और भव्य मंदिर, त्रिवेदी परिषद की पहल

    • January 17, 2026
    • 19 views
    उज्जैन में बनेगा एकलिंगनाथजी का दिव्य और भव्य मंदिर, त्रिवेदी परिषद की पहल