REET : रीट परीक्षा को लेकर बड़ी खबर, सरकार का बड़ा फैसला

REET : रीट परीक्षा को लेकर बड़ी खबर, सरकार का बड़ा फैसला
जयपुर। मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने कहा कि परीक्षार्थियों को रीट परीक्षा-2022 Reet Exam में भाग लेने के लिए 23 व 24 जुलाई के दो दिन पूर्व एवं पश्चात (कुल 6 दिन तक) निःशुल्क परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही अन्य राज्यों से आने वाले लगभग दो लाख परीक्षार्थियों के लिए उनके समीप स्टेशन से ट्रेन व बसों की व्यवस्था भी की जाएगी।
श्रीमती शर्मा सोमवार को यहां शासन सचिवालय में परीक्षार्थियों के परिवहन से संबंधित बैठक की अध्यक्षता कर रही थी। मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों व एजेंसीज के उच्च अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे रीट परीक्षा का आयोजन त्रुटि-रहित होना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि परीक्षा केन्द्रों पर कार्मिकों को फोटो पहचान पत्र एडीएम (अतिरिक्त जिला कलक्टर) द्वारा ही जारी किए जाए जिससे परीक्षा आयोजन में जवाबदेही व पारदर्शिता सुनिश्चित हो।
श्रीमती शर्मा ने रेलवे के अधिकारियों को परीक्षार्थियों के आवागमन के लिए परिवहन व्यवस्था को पुख्ता रखने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, पंजाब इत्यादि राज्यों से आने वाले परीक्षार्थीयों के निवास क्षेत्रों की सूची रेलवे को शीध्र उपलब्ध कराऐं जिससे उनके समीप रेलवे स्टेशन से ट्रेन का परिवहन उपलब्ध हो।
मुख्य सचिव ने कहा कि रीट के आयोजन में 86 प्रतिशत परीक्षार्थियों को प्रथम वरीयता के अनुरूप जिला मुख्यालय का आवंटन किया गया है, अतः अधिकतर परीक्षार्थियों का जिले के भीतर ही आवागमन होगा। इसलिए रोडवेज के अधिकारी सरकारी के अतिरिक्त निजी बसों की व्यवस्था भी करें। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थीयों को परीक्षा में भाग लेने के लिए 23 व 24 जुलाई के दो दिन पूर्व एवं पश्चात (कुल 6 दिन तक) निःशुल्क परिवहन व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।
बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्कूल शिक्षा) श्री पवन कुमार गोयल ने एक प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बताया कि 23 व 24 जुलाई को होने वाली रीट परीक्षा में 15, 66, 992 अभ्यर्थी भाग लेंगे। इनमें से 13, 65, 831 राजस्थान से है जिसमे लगभग 86 प्रतिशत को प्रथम वरीयता पर जिला मुख्यालय व लगभग 10 प्रतिशत को द्वितीय वरीयता के जिले का आवंटन किया गया है। उन्होंने बताया कि 2,01,161 (लगभग 12 प्रतिशत) परीक्षार्थी अन्य जिलों से परीक्षा देने आएंगे। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के प्रशासक श्री लक्ष्मी नारायण मंत्री ने बताया सुरक्षा की दृष्टि से की-पेड युक्त मोबाईल परीक्षा केन्द्र पर केवल केन्द्राधीक्षक के पास ही रहेगा।
बैठक में राजस्थान राज्य सड़क परिवहन निगम के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक श्री संदीप वर्मा, अतिरिक्त महानिदेशक एटीएस एवं एसओजी श्री अशोक राठौड़, अतिरिक्त महानिदेशक लॉ एण्ड ऑर्डर श्री हवा सिंह घुमरिया, परिवहन आयुक्त श्री कन्हैयालाल स्वामी सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। वाणिज्य एवं प्रबंधन अध्ययन महाविद्यालय, मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में प्रथम प्रो. विजय श्रीमाली स्मृति व्याख्यान 2026 का गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के…

कांग्रेस छोड़ प्रधान सहित 101 कार्यकर्ता भाजपा में आए, कांग्रेस-हमे कोई नुक़सान नहीं

उदयपुर (अमोलक न्यूज Amolak News)। पंचायती राज चुनावों से पहले गोगुंदा विधानसभा की सायरा पंचायत समिति में कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है ।जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात पुष्कर तेली ने यहां…

You Missed

पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

  • February 20, 2026
  • 88 views
पद्मश्री श्यामसुन्दर पालीवाल बोले धरातल पर किए गए कार्य का परिणाम ही पिपलांत्री मॉडल है

‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

  • February 19, 2026
  • 42 views
‘जयपुर बाल महोत्सव’ में झीलों की नगरी का नया बिज़नेस मॉडल दिखाने का मौका

पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

  • February 19, 2026
  • 33 views
पिम्स मेवाड़ कप 2026: क्रॉसवर्ड व आदित्यम रियल स्टेट्स ने मुकाबले जीते

पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

  • February 18, 2026
  • 29 views
पिम्स अस्पताल उमरडा में रक्तदान शिविर

उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • February 16, 2026
  • 71 views
उदयपुर संभाग में जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़

उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व

  • February 16, 2026
  • 198 views
उदयपुर के पार्थ दीक्षित ने नागपुर में युवा संसद में किया प्रतिनिधित्व